Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

BBC अब YouTube पर भी !!!
मिडिया खबर
शुक्रवार , , 01 जून

pankajphoto

  पंकज बेंगाणी 


 

 

 

 

 

 

 

youtube-bbcयदि प्रतियोगी से मुकाबला नहीं कर सकते तो बेहतर है हाथ मिला लो!!

तेज़ी से बदल रहे जमाने का असर मीडिया क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है. आज इंटरनेट का व्याप अभूतपूर्व तेज़ी से बढा है, और इसका सीधा असर रेडियो, टेलीविज़न और प्रिंट मीडिया जैसे स्थापित माध्यमों पर पडने लगा है.

एक और जहाँ भारत के लगभग सभी समाचार पत्रों ने अपने इंटरनेट संस्करण सुधार लिए हैं, वहीं दूसरी और टीवी समाचार चैनल भी अपने समाचार संजाल शुरू कर चुके हैं. अब ब्रिटेन की प्रमुख ब्रोडकास्टिंग कम्पनी बीबीसी (BBC) ने एक कदम आगे बढते हुए मशहूर वीडियो शेरिंग साइट यू - ट्युब (YouTube) के साथ हाथ मिला लिया है.

अब यू - ट्युब पर बीबीसी
(BBC) का एक अलग विभाग शुरू हो चुका है. इस विभाग में प्रयोक्ता लॉग इन करने के पश्चात बीबीसी के समाचार देख सकता है. फिलहाल बीबीसी दुनिया भर में फैले 58 न्यूज़ ब्यूरो तथा 250 से अधिक सवांददाताओं के जाल के माध्यम से समाचार जुटा कर इस विभाग में डाल रहा है.
 
URL: http://www.youtube.com/bbcworldnews

इस विशेष विभाग में प्रयोक्ता ना केवल समाचार सुन सकते हैं, बल्कि अपनी राय भी व्यक्त कर सकते हैं. हाल फिलहाल यह सेवा ब्रिटेन में उपलब्ध नहीं है, परन्तु बाकी दुनिया में कहीं से भी देखी जा सकती है. बीबीसी
(BBC) के अनुसार यू - ट्युब(YouTube) के माध्यम से समाचार प्रकाशित करने से बीबीसी की पहुँच लाखों नए लोगों तक पँहुचेगी और इससे इस चैनल को फायदा ही होगा.

एक तरह से यह यू -ट्युब
(YouTube) जैसे संजालों की जीत भी है, क्योंकि जिस समय ये संजाल शुरू हुए थे, किसी ने भी इन्हे गंभीरता से नहीं लिया था, और बडे मीडिया संस्थानों ने इनका मखौल ही उड़ाया था. लेकिन अब यही मीडिया हाउस यू -ट्युब (YouTube) जैसे वीडियो शेरिंग संजालों की ताकत को पहचान रहे हैं. और इनका फायदा भी उठा रहे हैं.

बीबीसी ने शुरूआत कर दी है, अब देखना यह है कि दुनिया के दूसरे मीडिया हाउस अब क्या रणनीति अपनाते हैं.

 



टिप्पणियाँ (1)add
...
द्वारा प्रेषित anand.d.jain , जनवरी 21, 2008
yah site badi upayogi hai . anand.d.jain
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: