|
Microsoft Surface: नए जमाने की कम्प्यूटिंग |
|
पर्सनल कम्प्यूटिंग
|
|
शनिवार , , 02 जून |
|
पंकज बेंगाणी
|
कुछ साल पहले स्टीफ़न स्पीलबर्ग की फिल्म आई थी - "माइनोरिटी रिपोर्ट" (Minority Report). इस फिल्म में हमें आने वाले भविष्य की झलक देखने को मिली थी. फिल्म के नायक टोम क्रुज़ (Tom Cruise), कुछ ऐसी चीजों के साथ खेलते हुए दिखाए गए थे, जिनको देखकर कोई भी रोमांचित हो सकता था.
वे इस फिल्म में हवा में टेलिविज़न स्क्रीन तैयार कर देते हैं, मनचाही जगह फिल्म देखते हैं, और अपनी उंगलियों के इशारों पर कम्प्यूटर (Computer) को निर्देशित करते हैं. खैर यह सब इस समय तो संभव नहीं है लेकिन बहुत कुछ होने भी लग गया है. माइक्रोसॉफ्ट का उत्पाद "सर्फेस" (Microsoft Surface) इसी कडी का एक भाग है. नए जमाने की कप्युटिंग!
क्या है माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस:
माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस माइक्रोसॉफ्ट का टेबल कम्युटिंग या सर्फेस कम्युटिंग सिस्टम (Surface Computing System) है. यह एक टेबल है जिसकी सतह हाई डेफिनेशन तकनीक से बनी है. यह इंटरएक्टीव (Interactive) है, यानि आपके इशारों को समझ सकती है, तथा इसका उन्नत सोफ्टवेर आपकी उंगलियों की स्थिति को समझ कर आपके आदेशानुसार कार्य कर सकता है.
माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस (Microsoft Surface) 30 इंच का टेबलनुमा कम्प्युटर है, जो आपको माउस और कीबोर्ड के जाल से मुक्ति दिलाता है. सर्फेस की सवेन्दनशील स्क्रीन और हाई डेफिनेशन केमेरा आपके स्पर्श को और स्थिति को पहचान सकते हैं, तथा आपके द्वारा स्पर्श के माध्यम से दिए गए निर्देशों को समझकर कार्य कर सकते हैं.
यह उन्नत कम्प्युटर आपकी रोज़मर्रा की जिंदगी को बदल सकता है. अब आप किसी रेस्त्रां मे जाकर इस कम्प्यूटर के माध्यम से अपना पसन्दिदा व्यंजन चुन सकते हैं, किसी ट्रेवल एजेंट की ऑफिस में बैठकर अपने गंतव्य स्थान पर जाने का मार्ग आसानी से निर्धारित कर सकते हैं, यदि आप किसी कम्पनी में मैनेजर हैं तो अपने क्लाईंट (Client) के समक्ष और भी आसानी से प्रेजेंटेशन (presentation) दे सकते हैं.
इस उत्पाद की एक और विशेषता यह है कि यह एक साथ काफी सारे स्पर्शों को पहचान कर उनका वर्गीकरण कर सकता है, और सबके अलग अलग निर्देश ग्रहण कर सकता है.
आप क्या कर सकते हैं:
- आप सीधे स्क्रीन पर उंगलियों से छू कर कार्य कर सकते हैं.
- आप अपनी सभी उंगलियों से कार्य कर सकते हैं. यह उत्पाद अन्य टच स्क्रीन उत्पादों से अलग है. सर्फेस एक साथ कई सारे स्पर्श महसूस कर सकता है, और उनके निर्देश समझ कर कार्य कर सकता है.
- इसका एक सबसे बडा फायदा यह है कि इसका व्यू सीधा (Horizontal) है. इससे एक साथ कई सारे युज़र (User) इस पर कार्य कर सकते हैं, तथा दृश्यावली (View) भी अधिक स्पष्ट होती है.
- यह उत्पाद ना सिर्फ उंगलियों को बल्कि कुछ अन्य चीजों को भी पहचान सकता है, मसलन आप यदि ब्रश घुमाएंगे तो यह उसके हिसाब से पेंटिंग भी कर सकता है.
इसका क्या फायदा होगा:
माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस आपकी और मशीन की दूरी को और कम कर देता है. एक साथ कई सारे लोग एक ही स्क्रीन पर कार्य कर सकते हैं. यदि आप मिटिंग में प्रजेंटेशन दे रहे हैं, तो यह आपके लिए अत्यंत सुविधाजनक हो सकता है. यह उत्पाद विद्यालय में, शोरूमों में, रेस्त्रां में, होटलों मे तथा अन्य कई स्थानों पर अत्यंत उपयोगी हो सकता है.
इतिहास:
सन 2001 में माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बेथी (Stevie bathiche) और एंडी विल्सन (Andy Wilson) ने एक कार्ययोजना पर अमल शुरू किया. उनका इरादा एक ऐसी टच स्क्रीन टेबल बनाने का था जो भौतिक और आभासी दुनिया का मेल कर सके. सन 2003 में उन्होने अपनी यह युक्ति माइक्रोसॉफ्ट के चैयरमेन बिल गेट्स (Bill Gates) को बताई जो उन्हे बहुत पसंद आई, और उसके बाद इसका पहला ब्लु प्रिंट तैयार हुआ. शुरू में इसका उपयोग सिर्फ खेल तक सीमित था, लेकिन बाद में उन्हे लगने लगा कि यह उत्पाद सिर्फ खेल तक सीमित ना रहकर और भी कई कार्य कर पाएगा. सन 2004 तक इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले लोग बढ गए और इसके 80 से ज्यादा प्रोटो टाइप तैयार कर लिए गए. सन 2005 आते आते इसका मूल स्वरूप तैयार हुआ और बाहरी डिज़ायन तय की गई, और अन्दरूनि सोफ्टवेर तैयार किया जाने लगा. और अब 2007 में यह उत्पाद तैयार हो चुका है.
यह सुन्दर है, उपयोगी है, और अदभुत है. फिलहाल इसकी किमत 5000 डॉलर से 10000 डॉलर के बीच रखी जा रही है.
यह फिलहाल मँहगा लग सकता है, लेकिन इसकी उपयोगिता तथा बिल्कुल नई तकनीक होने के चलते यह किमत वाजिब कही जा सकती है. बकौल बिल गेट्स, भविष्य में इसकी किमत कम हो सकती है.
URL: http://www.microsoft.com/surface
|
|