Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

नहीं तो शिवाजी देखिए
मंतव्य
बुधवार , , 20 जून

वे अति सामान्य व्यक्ति हैं. जरा आप उनकी बातें सुनिए, या फिर कोई इंटरव्यू ही देख लीजिए. वे राष्ट्रपति कलाम की तरह बोलते हैं. शांत और मृदुल. उनके बाल झड चुके है और चेहरे पर झुर्रियों का राज है. वे थके हुए दिखते हैं, फिर भी प्रफुल्लित हैं. उनकी चाल ढाल में कोई फर्क नहीं आया है. दो दशक (या कुछ अधिक) भर पहले वे बस में कंडक्टर थे. आज उनके पास इतनी सम्पत्ति है कि वे किसी बस बनाने वाली कम्पनी को टेक ऑवर कर सकते हैं. वे दक्षिण भारत के अघोषित भगवान हैं. लोग उनकी पूजा करते हैं.

वे अपने आप में मिथक हैं, वे रजनीकांत है.  परदे की  पीछे वे उम्रदराज व्यक्ति हैं, जिनको देखकर लगता है, वे अभी भी जीवन की संतुष्टि से कोसों दूर है. और परदे पर वे एक अलग ही रूप में दिखाई देते हैं. उनके घने बाल हैं और चेहरे की रंगत भी बदल गई है. वे सर्कस के से करतब दिखाते हुए अपने और देश के दुश्मनों के दाँत खट्टे कर देते हैं. वे लार्जर देन लाइफ एंग्री (स्टील) यंग मेन हैं. वे एक साथ क्रिस भी हैं और स्पाइडरमैन भी हैं. यह सब बस वही कर सकते हैं, और लोग उन्हे यही सब करते देखना चाहते हैं. क्योंकि वे रजनीकांत हैं.

मुलतः मराठी रजनीकांत का असली नाम शिवाजीराव गायकवाड है. सही है कि वे तमिल नहीं हैं, लेकिन तमिल लोगों के लिए उनसे ज्यादा क़रीबी और कोई नहीं है.

वैसे भी दक्षिण के लोगों का सिनेमा प्रेम देखते ही बनता है. वे सिनेमा के नायकों को अपने जीवन का आदर्श बना लेते हैं. दक्षिण के कितने ही अभिनेता आगे चलकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी बने, यह साबित करता है कि दक्षिण के लोग अपने फिल्मी नायकों को अपने जीवन का एक अभिन्न अंग मानते हैं, उनपर अटूट भरोसा करते हैं.

रजनीकांत इस बात से अच्छी तरह वाक़िफ़ हैं. मैने उनका एक साक्षात्कार देखा जिसमें उन्होने कबूल किया कि लोगों का उनके प्रति प्रेम उनके लिए असली सम्पत्ति है, और इस कर्ज़ को चुका नहीं सकते.

क्या यह कम आश्चर्य की बात की चेन्नई और कुछ अन्य जगहों पर रजनीकांत की ताज़ा फिल्म शिवाजी के शो सुबह 4 बजे ही शुरू हो जाते हैं, और लोग 1800 रूपये तक की भी टिकट खरीदने को तैयार हैं, वो भी लगातार तीन शो की. इससे अधिक दिवानगी की हद और क्या हो सकती है.

लेकिन क्या यह अति है. शायद, हो भी सकती है. मुझे यह लग सकता है कि इतने पैसों की बर्बादी करना, वो भी एक फिल्म और उसमें दिखाए जा रहे सर्कस मार्का करतबों को देखने के लिए मुर्खता है. लेकिन यही बात कुछ लोगों को नागवार लग सकती है. खासकर उन लोगों को जो रजनीकांत को जीते है, उन्हें पूजते हैं, और उनकी तरह ही बनना चाहते हैं. जीवन के कठीन दौर में 3 घंटे की एक रजनी फिल्म उन्हे शुकुन देती है. तो क्या बुरा है. शायद कुछ नहीं.

सबका भला है, निर्माता और फायनेंसर के लिए तथा रजनीकांत के लिए कुबेर जैसी कमाई है, थिएटर मालिकों के लिए 4 हफ्तों का हाउसफुल है, समाचार चैनलों के लिए समय भरने के लिए भरपूर मसाला है, और आम जनता के लिए हसीन और सुनहरे ख्वाब हैं. तीन घंटे का मनोरंजन है और उसके बाद सपने हैं, जो धीरे धीरे विलुप्त हों भी तो एक और टिकट खरीदने का विकल्प हमेशा खुला रहता है.

सबके लिए कुछ ना कुछ. और यह गेरेंटी रजनी की फिल्मे ही दे सकती है.

अब आप अपने पास पडे माउस को उठाइए (लेपटोप पर पढ रहे हैं तो जाने दीजिए) और हवा में उछाल कर हवा के घर्षण से ऑपरेट करके अपना पीसी बंद करके दिखाइए. अगर कामयाबी ना मिले तो आपको शिवाजी देखनी चाहिए!

 

टिप्पणियाँ (8)add
नहीं हुआ
द्वारा प्रेषित काकेश , जून 20, 2007
कोशिश की ..पी सी बंद करने की .. नहीं हुआ ..पर माउस टूट गया.. 400 रु का खरीदा था.. आप दीजिये अब 400 रुपये .. चलिये 600 दे दीजिये..400 का माउस और 200 की पिक्चर..


report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
..
द्वारा प्रेषित Amit , जून 20, 2007
अब आप अपने पास पडे माउस को उठाइए (लेपटोप पर पढ रहे हैं तो जाने दीजिए) और हवा में उछाल कर हवा के घर्षण से ऑपरेट करके अपना पीसी बंद करके दिखाइए. अगर कामयाबी ना मिले तो आपको शिवाजी देखनी चाहिए!

मेरा माइक्रोसॉफ़्ट का optical mouse है, माउस-पैड के ऊपर थोड़ा सा उठाने पर भी pointer हिल सकता है और कंप्यूटर बंद हो सकता है!! smilies/wink.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
vah amit
द्वारा प्रेषित pankaj bengani , जून 20, 2007
अमित,

मुबारक हो आप शर्त जीत गए. और लीजिए दक्षिण के द्वार आपके लिए खुल भी गए. भागिए..... smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
नहीं हुआ
द्वारा प्रेषित pankaj bengani , जून 20, 2007
काकेशजी

हर्जाने के लिए आप कृपया रजनीकांत से सम्पर्क करें.. आखिर यह सब उन्ही की करनी का फल है. smilies/kiss.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
..
द्वारा प्रेषित Amit , जून 20, 2007
मुबारक हो आप शर्त जीत गए. और लीजिए दक्षिण के द्वार आपके लिए खुल भी गए. भागिए..... smilies/grin.gif

ही ही ही!! smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिकट खीडकी पर तिन किमी लंबी कतार
द्वारा प्रेषित आशीष , जून 20, 2007
मैने बाबा फिल्म के समय टिकट खीडकी पर तिन किमी लंबी कतार देखी है smilies/tongue.gif smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित श्रीश शर्मा , जून 20, 2007
मुलतः मराठी रजनीकांत का असली नाम शिवाजीराव गायकवाड है।

कमाल है यह तो आज ही पता चला, मैं तो उन्हें दक्षिण का ही समझता था।

report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
हमें भी जीता हुआ ही समझो
द्वारा प्रेषित समीर लाल , जून 20, 2007
हमें भी जीता हुआअ ही समझो..वो अमित टाईप माऊस हमारा भी है. smilies/smiley.gif और साऊथ के टाईप दिखते भी हैं. रंग रोगन भी नहीं कराना पड़ेगा, जरा बात चलाओ, आता हूँ. smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: