|
YouTube पर अब वीडियो एडिटिंग भी |
|
इंटरनेट
|
|
शनिवार , , 23 जून |
|
पंकज बेंगाणी
|
लोकप्रिय वीडियो शेरिंग पोर्टल YouTube ने पिछले दिनों एक नई सेवा शुरू की है. TestTube Remixer नामक इस सेवा के माध्यम से YouTube के प्रयोक्ता अब अपने वीडियो की ऑनलाइन एडिटिंग कर सकेंगे. इस सेवा के लिए YouTube ने ग्राफिक डिज़ाइनिंग सोफ्टवेर बनाने वाली मशहूर कम्पनी एडोबी (Adobe) के साथ हाथ मिलाया है.
एडोबी ने अपने लोकप्रिय वीडियो एडिटींग सोफ्टवेर प्रिमीयर का ऑनलाइन संस्करण प्रिमीयर एक्स्प्रेस को YouTube के साथ जोड दिया है.
फिलहाल बीटा रिलीज यह पैकेज अपने प्रयोक्ताओं को अपने अप लोड किए हुए वीडियो को सम्पादीत करने की सुविधा देता है, इससे इन प्रयोक्ताओं को वीडियो सम्पादीत करने के लिए किसी प्रोफेशनल सोफ्टवेर (proffesional Software) की आवश्यकता नहीं रहेगी.
एडोबी के इस कदम को मेक के आई-मुवी पैकेज के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है. एडोबी वैसे भी कई अन्य वीडियो एडिटींग सोफ्टवेर तथा मैक के ओनलाइन पैकेज आई-मुवी की वजह से काफी कडी प्रतियोगिता का सामना कर रहा है. अब इस नए कदम से ऑनलाइन वीडियो एडिटींग के बाज़ार में नया उछाल आने की सम्भावना है.
बहरहाल यह YouTube के प्रयोक्ताओं के लिए तो आनंद का समाचार है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपने सेल फोन से वीडियो उतार कर YouTube पर पब्लीश करते हैं. अब इसतरह के प्रयोक्ता आसानी से अपने वीडियो में रंग सयोंजन कर पाएंगे, ट्रांजिसन इफेक्ट दे पाएंगे तथा टेक्स्ट एफेक्ट भी दे पाएंगे.
इस सेवा के साथ ही YouTube ने कई अन्य सेवाएँ भी शुरू की है, तथा अपने होमपेज में भी उल्लेखनीय बदलाव किए हैं.
|
|
Naveen Tewari यह ई-मेल देखने के लिये कृपया जावास्क्रिप्ट को चालू करें