Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

उडान की दिलचस्प लडाई का नज़ारा
मिडिया खबर
शनिवार , , 30 जून

pankajphoto

  पंकज बेंगाणी 


 

 

 

 

 

 

 

भारतीय आसमान में कई सारी नई निजी एयर-लाइन कम्पनीयों के आ जाने के बाद, नागरिक उड्डयन का पूरा परिदृश्य ही बदल गया है. अब भारत का हर छोटा क़स्बा जहाँ पर हवाई पट्टी है, देश के बडे शहरों से जुड़ने लगा है. हवाई सफर की कीमतें घटी हैं और साथ ही साथ गला काट स्पर्धा का दौर शुरू हो चुका.

एक तरफ प्रतिस्पर्धा के चलते एयरलाइंस अपने यात्री किरायों को एक हद से ज्यादा नहीं बढा पा रहे हैं, वहीं अपने आप को दूसरी कम्पनी से अलग दिखाने की होड सी मची हुई है. यह सही है कि भारत का उड्डयन बाज़ार उल्लेखनीय गति से बढा है. मध्यमवर्गीय भारतीय नागरिक आज जरूरत पडने पर हवाई सफर करने के लिए सोच सकता है, यह स्थिति आज से तीन चार साल पहले तक नहीं थी.

मार्केटिंग और विज्ञापन की बात करें तो उड्डयन क्षेत्र की गला काट स्पर्धा के चलते हमें कुछ बहुत ही दिलचस्प केम्पेन देखने को मिल जाते हैं. कुछ दिनों पहले ऐसा ही कुछ देखने को मिला मुम्बई की एक सडक के किनारे लगे बिलबॉर्ड में.

शुरूआत हुई जेट एयरवेज़ के विज्ञापन से. एयर सहारा का अधिग्रहण करने के बाद इस कम्पनी ने अपना ब्रांड मेकऑवर किया. हांलाकि लोगो का डिज़ायन तो वही रखा गया लेकिन क्रू मेम्बर का परिधान और साज सज्जा बदल दी गई. इसी का विज्ञापन करने हेतु कम्पनी ने यह बिलबॉर्ड लगाया. संदेश दिया गया - हम बदल गए हैं.

jetwar1


अब बारी थी उस एयरलाइन की जो तेजी से आगे बढती जा रही है, और जेट एयरवेज़ जैसी नियमित और मैयनस्ट्रीम एयर-लाइन के लिए कडी प्रतिस्पर्धक साबित हो रही है. यह है विजय माल्या द्वारा प्रोमोटेड किंगफिशर एयर-लाइन. इस एयर-लाइन ने जेट के बिलबॉर्ड के ठीक उपर अपना विज्ञापन लगाया. और इस विज्ञापन की दिलचस्प टेगलाइन देखिए - हमने उन्हे बदलने को मजबूर किया!

 jetwar2

यह तो ठीक लेकिन कुछ दिनों बाद इनके मुकाबले काफी छोटी बजट एयर-लाइन गो एयर भी मैदान में कूद पडी और इन दोनों बिलबॉर्ड के उपर अपना विज्ञापन लगा दिया, और टेगलाइन देखिए - हम नहीं बदले, हम आज भी उडने का सबसे स्मार्ट जरीया हैं!

 

jetwar3


नतीजा तो शायद कुछ भी ना निकले पर यह बहुत ही दिलचस्प विज्ञापन मुकाबला रहा.



टिप्पणियाँ (4)add
ब्लॉगर
द्वारा प्रेषित समीर लाल , जुलाई 02, 2007
यह फ्लाईंग कम्पनियां हैं कि ब्लॉगर-आपस में ही विवाद कर रहे हैं अपने को बेहतर साबित करने का. smilies/grin.gif

दिलचस्प..!!!
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
ha ha
द्वारा प्रेषित pankaj bengani , जुलाई 02, 2007
सही फरमाया . smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित Pankaj Bengani , सितम्बर 04, 2007
aajkal is campaign par kai jokes bhi ban gaye hai smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
affju
द्वारा प्रेषित reet , मई 28, 2008
gal ban gai smilies/grin.gif hi ho ho ha ha
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: