Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

बालाजी का पहला पाकिस्तानी धारावाहिक
टेलीविज़न
सोमवार , , 02 जुलाई

pankajphoto

  पंकज बेंगाणी 


 

 

 

 

 

 

 

media-afreenयह तो सच है कि एकता कपूर के "क" धारावाहिकों का जादू भारत के अलावा दक्षिण एशिया के अन्य देशों में भी सिर चढ़कर बोलता है. यहाँ तक कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इन धारावाहिकों की लोकप्रियता कम नहीं है.

और अब पाकिस्तान के तथा मध्यपूर्व के दर्शकों के लिए बालाजी टेलीफिल्म्स उनकी भाषा में धारावाहिक ला चुकी है. पाकिस्तान सैटेलाइट चैनल ARY Digital पर 25 जून से एक नया सोप ओपेरा शुरू हो चुका है जिसका निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स ने किया है.

"ख्वाईश", नामक इस धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, प्रिया बाथिजा. इसके अलावा इस धारावाहिक में कुछ पाकिस्तान कलाकार जैसे यासिर शाह और ज़रीन रोशन तथा अंजू महेन्द्रु, एकता शर्मा और अविनाश सचदेव भी भूमिका निभा रहे हैं.

ख्वाईश कहानी है एक लड़की - आफरीन की. आफरीन एक सीधी सादी पाकिस्तानी लड़की है. अपने बडे भाई के अलग हो जाने के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उसके कन्धो पर आ जाती है. अब आफरीन अपने सपनों को पारिवारिक जिम्मेदारीयों को कैसे पूरा करती है यह इस धारावाहिक की रूपरेखा है.

बालाजी टेलिफिल्म्स अपने इस पहले अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित है. इस धारावाहिक के जरिये इस प्रोडक्शन हाउस ने एक नए मार्केट के उपर हाथ आज़माया है. गुणवत्ता के मामले में यह धारावाहिक बाकी पाकिस्तानी धारावाहिकों से निसन्देह बीस ही साबित होगा.

इस धारावाहिक की शूटिंग दुबई में की गई है. पाकिस्तान के ARY Digital चैनल के अलावा यह धारावाहिक भारत में Sony Entertainment Television पर भी प्रसारित होने वाला है.


undefined


टिप्पणियाँ (3)add
वाह!!
द्वारा प्रेषित समीर लाल , जुलाई 02, 2007
जो काम सेना नहीं कर पाई वो एकता कपूर कर दिखायेंगी अब-पाकिस्तान की पूरी जनरेशन को बरबाद करके रख देगी. कहीं की नहीं रह जायेंगे... smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित pankaj bengani , जुलाई 02, 2007
समीर लाल

यह खूब कही आपने. वैसे आधी जनरेशन तो भारतीय धारावाहिक देखकर बोहरा चुकी है, अब बाकि की कसर... smilies/cool.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
भट्ट कैंप पिछड़ा
द्वारा प्रेषित नीरज दीवान , जुलाई 02, 2007
महेश भट्ट की सेना बेचारी.. हाथ मल रही है. भट्ट कैंप की फ़िल्म आवारापन को पाक सेंसर बोर्ड ने इजाज़त ही नहीं दी और केकता कपूर (सॉरी एकता कपूर) बाज़ी मार ले गईँ.

report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: