|
स्वास्थ्य
|
|
शनिवार , , 07 जुलाई |
|
टीम तरकश
|
नृत्य करने से शरमाने वाले लोग जरा इस बात पर गौर करें. विश्व स्वास्थ्य संगठन के चिकित्सक दल की अगर मानें तो नृत्य ना केवल हमें उमंग देता है परंतु हमारे शरीर के लिए भी बहुत लाभदायक होता है.
नृत्य को मानसिक शांति के लिए सर्वोत्तम उपायों में से एक माना जाता रहा है. नृत्य करने से आपको मानसिक शांति तो मिलती ही है, मन प्रफुल्लित हो जाता और उमंग से शरीर खिल उठता है. लेकिन साथ ही साथ नृत्य शरीर के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत उपयोगी है.
नृत्य के दौरान ताली बजाने तथा विभिन्न प्रकार की भाव भंगिमाएँ बनाने से शरीर को कसरत मिलती है. इससे कमर दर्द, घुटने का दर्द आदि शिकायतें दूर होती है. यदि कोई दो मिनट ताली बजाता है तो आपको कोई और कसरत करने की आवश्यकता नही रहती है.
ताली बजाने से शरीर के श्वेत कणों को शक्ति मिलती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है. वैज्ञानिक परिक्षणो से साबित हुआ है कि हथेली में शरीर की आंतरिक उर्जा का उत्सर्जन केन्द्र होता है. ताली बजाने से ये पोइंट काम करना शुरू कर देते हैं और शरीर निरोगी रहता है.
इसी तरह नृत्य के दौरान विभिन्न मुद्राएँ करने से शरीर के अंगो की कसरत भी हो जाती है.
ध्यान रखिए:
* नृत्य करने से हड्डियाँ मजबूत होती है
* शरीर में उर्जा का दहन होता है, शरीर खिल उठता है.
* आपका शारीरिक बेलेंस सुधरता है
* आपकी सहनशीलता बढती है
* आपका तनाव कम होता है
* आप में आत्मविश्वास आता है
* और सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात, लोगों से मेलजोल भी बढता है
|
|