|
मंतव्य
|
|
रविवार , , 08 जुलाई |
|
तरकश पर हमारी कोशिश रहती है कि हमेशा कुछ ना कुछ नया करते रहें. नए नए आइडिया और सुझाव आते रहते हैं, जैसे जैसे समय मिलता रहता है, तरकश टीम नए नए प्रयोग करती रहती है.
हमेशा सारे प्रयोग चले ही हों ऐसा नहीं है, पर हमारी सफलता दर 80% तक तो है.
प्रयोगों की इसी कडी में प्रस्तुत है कुछ नए अवतार:
- तरकश विडियो: (http://video.tarakash.com)तरकश जोश के अधीन यह विभाग विडियो कम्पाइलेशन की सुविधा देगा. यहाँ आप अपने विडियो प्रदर्शित कर सकते हैं. फिलहाल यह विभाग आपको विडियो अपलोड की सुविधा तो नही देगा, लेकिन आप यु ट्युब, गुगल विडियो, मेटाकेफे इत्यादि अनेकों विडियो शेरिंग साइटस पर रखे गए विडियो यहाँ विभिन्न श्रेणीयों में रख सकते हैं.
- इस संजाल का फायदा यह है कि यहाँ विभिन्न रूचियों के हिसाब से श्रेणीयाँ बनाई गई हैं, जैसे कि नए गाने, पुराने गाने, फिल्म ट्रेलर्स, समाचार, राष्ट्रीय गान इत्यादि.
- हमने राष्ट्रीय गान श्रेणी में करीब 15 देशों के राष्ट्रीय गीत रखे हैं. और यह सूचि अभी काफी लम्बी हो सकती है, और भविष्य में काम आ सकती है.
- आप भी इस अभियान में योगदान दे सकते हैं. संजाल अभी बीटा वर्ज़न है. और काफी काम किया जाना है.
- तरकश जोश (http://josh.tarakash.com) , जो कि युवाओं के लिए समर्पित अंग्रेजी (कुछ हिन्दी) पॉर्टल है. नए रूप में अवतरित हो चुका है. तरकश जोश कैरियर, साहित्य, मीडिया आदि विषयों पर अधिक ध्यान देता है.
- Talk n' Cafe : एक और प्रोजेक्ट, जो रवि कामदार (तरकश के मिडीया इंचार्ज) का स्वप्न व परिकल्पना है, Talk n' Cafe, अब लॉंच हो चुका है. यह पोर्टल युवा लोगों के लिए है, और इसमें वाणिज्य, वित्त और जीवन शैली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यह अभी बीटा वर्ज़न है.
- तरकश अपने नए रूप में आ चुका है, यह तो आपको ज्ञात ही है. तरकश पर अभी कई और विभागों पर काम चल रहा है. इसमें से कुछ अगले महिने तक शुरू हो जाएंगे.
आपका सहयोग एवं प्रेम के लिए हमारे लिए प्रेरणास्रोत है. धन्यवाद.
 Recommend this article... |