Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

पंकजजी नमस्कार!
मंतव्य
सोमवार , , 16 जुलाई
pankajphoto  मंतव्य - पंकज बेंगाणी द्वारा

काव्य सम्राट: पंकजजी नमस्कार
पंकज: नमस्कार

काव्य सम्राट: कैसे हैं?
पंकज: मैं ठीक हुं (आ जाइए ना बात पर....)

काव्य सम्राट: मेरी नई कविता पढी?
पंकज: जी, मैं कविताएं नहीं पढ़ता अधिकतर

काव्य सम्राट: 35 टिप्पणियाँ हो गई हैं, आपकी नहीं दिखी.
पंकज: मैने नहीं पढी होगी.

काव्य सम्राट: कृपया टिप्पणी देकर उत्साहवर्धन करें.
पंकज: जी ज़रूर. (आपको अभी भी उत्साहवर्धन की जरूरत है! )

एक घंटे बाद


काव्य सम्राट: पंकजजी नमस्कार
पंकज: नमस्कार

काव्य सम्राट: टिप्पणी नहीं दी, अब 36 हो गई हैं.
पंकज: थोड़ा व्यस्त था, अभी दे देता हुं.

काव्य सम्राट: कोई बात नहीं आराम से
पंकज: :)

एक घंटे बाद

काव्य सम्राट: पंकजजी नमस्कार
पंकज: नमस्कार, बस टिप्पणी ही दे रहा हुं. अब 38 हो जाएंगी!

काव्य सम्राट: आपने कविता पढी?
पंकज: जी, बहुत सुन्दर रचना है. (शायद सुन्दर ही होगी)

काव्य सम्राट: धन्यवाद.
पंकज: कोई बात नहीं, आगे से नियमित देता रहूँगा.

दिन 2

हिन्दी सेवक: पंकज जी नमस्कार
पंकज: नमस्कार

हिन्दी सेवक: कैसे हैं?
पंकज: मैं ठीक हुं.

हिन्दी सेवक: और क्या हाल!
पंकज: बस चल रहा है. (मुद्दे पर आइए भाई)

हिन्दी सेवक: आपकी तरकश देखी, बहुत बढ़िया है.
पंकज: जी धन्यवाद.

हिन्दी सेवक: आप ग्राफिक के मास्टर हैं, हम तो विद्यार्थी हैं.
पंकज: अरे ऐसी क्या बात है.

हिन्दी सेवक: हम सब हिन्दी की सेवा ही तो कर रहे हैं.
पंकज: जी (वाकई! मुझे तो पता ही नहीं था)

हिन्दी सेवक: एक छोटा सा काम था, एक बैनर बना कर दे सकते हैं. ये ये ये ये डिटेल है. आपके लिए तो बाँये हाथ का काम है.
पंकज: जी, समय मिलते ही हम कर देंगे.

हिन्दी सेवक: अरे आराम से, कोई जल्दी नही है.
पंकज: :)

दूसरे दिन

हिन्दी सेवक: पंकज जी नमस्कार
पंकज: नमस्ते

हिन्दी सेवक: जी, वो बैनर का कुछ हुआ फिर
पंकज: माफी चाहता हुं, दिमाग से निकल गया.

हिन्दी सेवक: कोई नहीं, ये ये ये ये डिटेल है.
पंकज: धन्यवाद

हिन्दी सेवक:
थोड़ा जल्दी हो जाए तो अच्छा रहेगा. ;)
पंकज: कोशिश करते हैं.

तीसरे दिन:


हिन्दी सेवक: पंकजजी नमस्कार, यार वो बैनर का क्या हुआ?
पंकज: जी वही बन रहा है.

चौथे दिन:

हिन्दी सेवक: पंकज जी नमस्कार
पंकज: :)

हिन्दी सेवक: बैनर बहुत ही बढिया बना है, बस मामुली सा ऐसा नहीं कर सकते कि चलते घोड़े को उड़ता घोड़ा बना दें, नीला रंग कुछ जम नहीं रहा पीला कर दें, और बाकी आप अपने हिसाब से देख लें क्या हो सकता है.
पंकज: अ... जी. (अपने हिसाब से देख लें?)

दिन 6

पंचायत नरेश: पंकजजी नमस्कार
पंकज: नमस्कार

पंचायत नरेश: और क्या हाल
पंकज: बस...

पंचायत नरेश: आप तो मास्साब हैं.
पंकज: अरे वो सब बीती बाते हैं.. हा हा..

पंचायत नरेश: अजी कहाँ, आपसे सीखते हैं..
पंकज: नहीं मालिक, मैं सिखाने जैसा कुछ कहाँ करता हुं.

पंचायत नरेश: एक छोटा सा काम था... खैर वो बाद में.
पंकज: जी आप मुझे मेल कर दें, मैं थोड़ा व्यस्त हुं.

पंचायत नरेश: कोई बात नहीं, हम तो ऐसे ही कुछ ना कुछ सोचते रहते हैं, मौहल्ले के बारे में आपके क्या विचार हैं?
पंकज: मेरे कोई विचार नहीं है.

पंचायत नरेश:
ही ही ही
पंकज: :) (अब इसमें ही ही ही कि क्या बात है)

दिन 7


खपाऊ: पंकजजी नमस्कार

(टास्क बार > गूगल टॉक > राइट क्लिक > साइन ऑफ)






टिप्पणियाँ (18)add
पंकजजी नमस्कार
द्वारा प्रेषित खपाऊ: , जुलाई 16, 2007
कल आप डिसकनेक्ट हो गए थे क्या? smilies/smiley.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
बहुत अच्छा
द्वारा प्रेषित विपुल , जुलाई 16, 2007
पंकजजी नमस्कार,
हमें तो अब नमस्कार करते सोचना पड़ेगा, (आपके दिमाग में क्या चल रहा है)।

बहुत अच्छा
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
ओह ओह,
द्वारा प्रेषित Sanjeet Tripathi , जुलाई 16, 2007
पंकज जी नमस्कार!!
तभी मैं कहूं कि उस दिन आप अचानक साईन आउट क्यों हो गए थे, अब समझ में आया लोचा!!
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
:)
द्वारा प्रेषित pankaj bengani , जुलाई 16, 2007
खपाऊ
नमस्कार मित्र, खपाने के लिए अभी उपस्थित नहीं है.

विपुल
नही आप मजे से कभी भी नमस्कार कर सकते हैं


Sanjeet Tripathi
चलिए जी, देर आयद दुरस्त आयद smilies/wink.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित सृजन शिल्पी , जुलाई 16, 2007
smilies/angry.gif

आशा है, अब आपको इन नमस्कारों से कुछ हद तक निजात मिल सकेगी !
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
ये गलत है जी.
द्वारा प्रेषित kakesh , जुलाई 16, 2007
पंकज जी नमस्कार!!

लेकिन हमारी व्यक्तिगत बातों को इस तरह सार्वजनिक करने का आपको कोई हक नहीं है.आप को नमस्कार अच्छा ना लगे तो सलाम वालेकुम या सत श्री अकाल कह देंगे पर ..

चलिये वो मेरे बैनर का क्या हुआ.जब भी टाइम मिले देख लें. वैसे कोई जल्दी नहीं है..और वो नयी कविता पर आपका कॉमेंट आया ही नहीं अब तो हमने भी कर दिया आप भी कर ही दें.

फिर आपसे चैट पर मिलते हैं ..अरे मास्साब आप भी ना बुरा मान गये ..:-)


report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
check bheje.namaskaar pakag ji. ab theek hai
द्वारा प्रेषित arunarora , जुलाई 16, 2007
namaskaar jI pankaj jI,krupyaa turant mere check Bhej de,saath me do caar graafics bhi bhejegaa to chlegaa. smilies/grin.gif smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
Reply
द्वारा प्रेषित pankaj bengani , जुलाई 16, 2007
सृजन शिल्पी

आशा है, अब आपको इन नमस्कारों से कुछ हद तक निजात मिल सकेगी !


आप तो बुरा मान गए. smilies/smiley.gif

kakesh

अरे मल्टी टास्किंग काहे करवा रहे हैं.. पुराना सिस्टम है, एक एक होगा.

arunarora

do caar graafics bhi bhejegaa


चलिए बताइए आपको किस किस रूप में दिखाया जाए.



smilies/wink.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
पंकज जी नमस्कार
द्वारा प्रेषित जगदीश भाटिया , जुलाई 16, 2007
भाई हम तो नमस्कार भी करेंगे और तंग भी करेंगे, आप चाहे हमारा नमस्ते देखते ही लागआउट कर जायें तो भी smilies/smiley.gif
अगली बार जब भी दिखे ओनलाइन तो नमस्ते तो जरूर करुंगा smilies/cheesy.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
अब निकालो इसकी तोड़...
द्वारा प्रेषित शशि सिंह , जुलाई 16, 2007
इसीलिए तो हम न तो गूगल टॉक के फेर में पड़ते हैं न ही मेलबाजी पर यकीन करते हैं smilies/cool.gif... अपन तो तो बस फोन उठाते हैं और दूसरी तरफ से हैलो सुनने से पहिले फुट पड़ते हैं... संजय भाई या पंकज भाई। smilies/wink.gif अब निकालो इसकी तोड़... फोन से साइन आउट तो कर नहीं सकते smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
namaskar
द्वारा प्रेषित Pankaj Bengani , जुलाई 16, 2007
जगदीश भाटिया

भई भाटिया जी आप तो जोर जबरदस्ती पर उतर आए तो अब हम का करी? smilies/kiss.gif चलिए नमस्ते का इंतजार रहेगा.


शशि सिंह

हा हा हा , शशिभैया, इसका तो कौनो इलाज नाहीं.. यह तो आपका भोजपुरिया रामबाण है. smilies/cool.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित सागर नाहर , जुलाई 16, 2007
नमस्कार पंकज भाई
अरे यार मेरे वो ब्लॉग हैडर का क्या हुआ? अभी तक बना या नहीं? और वो मेरे फोटो को रजनीकांत की तरह गोरा बनाने वाले थे उसको भी बहुत दिन हो गये!!
चैट पर तो दिखते नहीं, फोन भी मेरा नंबर देख कर नहीं उठाते हो , बस अब यही एक रास्ता बचा है। smilies/smiley.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
kya bhaisa
द्वारा प्रेषित pankaj bengani , जुलाई 16, 2007
सागर नाहर

हाँ हाँ ढुंढो ढुंढो ना ना प्रकार के रास्ते ढुंढो.. हम तो बैठे ही है बली चढने.. आ जाओ भाईसा. smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
नमस्कार
द्वारा प्रेषित अनूप शुक्ल , जुलाई 16, 2007
smilies/smiley.gif नमस्कार!
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित भुवनेश , जुलाई 16, 2007
पंकज भैया अब हम तो नमस्कार की बजाय सीधे ही काम की बात कहेंगे क्या पता नमस्कार के चक्कर में अगली पोस्ट में हम ही हों smilies/wink.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित श्रीश शर्मा , जुलाई 16, 2007
पंकज जी नमस्कार,
ब हू हू, टिप्पणी करने से पहले सोचना पड़ा कि ऊपर नमस्कार करने वालों में कहीं हम भी तो नहीं। smilies/smiley.gif

वैसे नमस्कार की बजाय गुड मार्निंग, हाई वगैरा चलेगा क्या?

report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
namaskar
द्वारा प्रेषित pankaj bengani , जुलाई 17, 2007
अनूप शुक्ल

नमस्कार चाचु. smilies/smiley.gif


भुवनेश

भाई सावधानी हटी दूर्घटना घटी. क्या ख्याल है. smilies/grin.gif

श्रीश शर्मा

गुड मोर्निंग कहेंगे तो अंग्रेजी मे आपकी पोस्ट उतारनी पडेगी. सोच लीजिए . smilies/kiss.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
ओये होये
द्वारा प्रेषित समीर लाल , जुलाई 17, 2007
अरे वाह, अपने आप अपने नाम के साथ जी लगा लिया. smilies/grin.gif लोग काफी सम्मान दे रहे हैं और हम पंकज पंकज कह कर काम बताते है. अब समझ आया कि हमारे काम क्यूँ नहीं कर रहे हो.

अब से कर दिजिये न, पंकज जी, प्लीज.

नमस्कार.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: