newsite.jpg
दुनिया विचित्र कानूनों की
मंगलवार , , 24 जुलाई
teamtarakash तरकश ब्यूरो



कानून की व्याख्या कभी भी नही की जा सकी है. किसी के लिए कानून की उपयोगिता किसी अन्य के लिए जंजाल हो सकती है. वैसे समाज में व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई तरह के कानून बनाए गए हैं और लोगों से उम्मीद की जाती है कि वे उन कानूनों का पालन करें. बहरहाल कई देशों मे कुछ ऐसे कानून भी हैं जो बहुत ही विचित्र हैं. ऐसे विचित्र कानूनों की सूची बहुत लंबी है परंतु यहाँ प्रस्तुत है उनमें से कुछ खास कानून. कोई आश्चर्य नही कि इनमें से ज्यादातर ब्रिटेन के हैं:


  • ब्रिटेन की संसद में मरना गैर-कानूनी है, अर्थात यदि कोई सांसद संसद के अधिवेशन के दौरान मृत्यु प्राप्त करता है तो यह अपराध माना जाता है.
  • ब्रिटेन के कुछ शहरों मे महिलाओं के लिए टोपलेस होकर बीच पर जाना अपराध है.
  • पोर्ट ऑफ लंदन मे प्रवेश करने वाली हर शाही नेवी जहाज के लिए टावर ऑफ लंदन के प्रहरी को एक बैरल रम देना अनिवार्य है.
  • ब्रिटेन के प्रत्येक पुरूष जिसकी उम्र चौदह साल से उपर हो, के लिए प्रतिदिन दो घंटे धनुर्विद्या का अभ्यास अनिवार्य है.
  • फ्लोरिडा, मयामी के पुलिस स्टेशन मे स्केटबॉर्ड ले जाना मना है.
  • ओहीयो, अमरीका मे मछली को शराब नही पिलाई जा सकती.
  • फ्रांस मे किसी भी सूअर का नाम नेपोलियन नही रखा जा सकता.
  • लंदन के टावर ब्रिज पर कोई भी ऐसा व्यक्ति जो ग़ुलाम नही है, वह भेड ले जा सकता है वह भी बिना टैक्स चुकाए.
  • फ्लोरिडा, अमरीका मे कोई भी अविवाहित महिला यदि रविवार को पेराशुट के सहारे उतरती है तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है.
  • लंदन मे आप टैक्सी नही ले सकते, यदि आपको प्लेग हुआ हो तो.
  • और अंत मे यदि ब्रिटेन के समुद्र किनारे कोई मृत व्हेल मिल जाए तो आपका उसपर मालिकाना हक नही होगा. क्योंकि ऐसी सूरत मे व्हेल का मुँह राजा का और पुंछ रानी की मानी जाएगी.
funny-policeman
ब्रिटेन में कई तरह के विचित्र कानून आज भी प्रचलित हैं, यह बात और है कि अब लोग ऐसे कानूनों को भूलने लगे हैं, पर उन्हे बदलने के बारे मे कभी सोचा नही गया.

  

टिप्पणियाँ (1)add
...
द्वारा प्रेषित Amar Singh , दिसम्बर 03, 2007
बहुत अच्छा लगा.
अमर सिंह
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें



हमारे साथ

इस समय 23 अतिथि ऑनलाइन है