Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

लो हम खुद ही फँस गए!
मंतव्य
बुधवार , , 01 अगस्त
pankajphoto  मंतव्य - पंकज बेंगाणी द्वारा

भई दुनिया में अगर कोई सबसे आसान और मजेदार काम है तो वह है नसीहत देना! इसे तो हम सभी स्वीकार करेंगे. लेकिन कभी कभी क्या होता है हम जिस चीज की नसीहत देते हैं हम खुद उसी चक्कर में फँस जाते हैं. तब स्थिति बडी हास्यास्पद हो जाती है.

आज हमें मौका मिला है कि हम भी खुद पर थोडा हँस ही लें. बात यूँ है कि अभी कुछ दिन पहले हमने तरकश जोश पर एक स्टोरी डाली थी. यह स्टोरी थी एक कम्प्यूटर वायरस से संबंधित. यह एक नया वायरस है जो पेन ड्राइव से फैल रहा है.

इस वायरस से जब सिस्टम दूषित हो जाता है तो, कुछ यूँ होता है कि जब भी आप फायरफोक्स खोलेंगे तो वो खोलने नही देगा. नही उसे फायरफोक्स से कोई दुश्मनी नही है. वो तो बस यह चाहता है कि आप इंटरनेट एक्सप्लोरर का इस्तेमाल करें.
 
mozila

इसके अलावा वो आपको ओर्कुट और युट्युब भी नही खोलने देगा. उसे वास्तव में आपकी चिंता होती है कि कही आप समय ना बरबाद करने बैठ जाओ. तो वह रावण की तरह हंसेगा और ब्राउजर बंद कर देगा.
 
orkut

देखिए इस वायरस को आपकी कितनी चिंता है, और एक हम हैं जिन्होंने इसके खिलाफ एक लेख छाप दिया. और उसने भी बदला ले लिया, हमारे खुद के सिस्टम इंफेक्टेड कर दिए. खैर हमारे पास भी इलाज तो है. लेकिन भाई सो टके की बात यह है कि, नसीहत तो दो लेकिन ध्यान रखो कि कहीं खुद ना फँस जाओ!




 
भारत अब 60 वर्ष का युवा होने जा रहा है! इससे गौरवशाली पर्व को मनाने के लिए हमने एक विभाग बनाया है -
भारत 60 वर्ष युवा, अब आगे...
आप आमंत्रित हैं, अपने विचार प्रगट करने के लिए.
टिप्पणियाँ (5)add
सही
द्वारा प्रेषित समीर लाल , अगस्त 01, 2007
बहुत सही फंसे. और घूमों नसीहत देने. तब तो बड़े भारी मास्साब बन कर निकले थे. तुम्हारे चक्कर में सीधे सादे संजय भाई भी चिपिया गये होंगे? smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित kakesh , अगस्त 01, 2007
अब ना देना नसीहत जी.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित श्रीश शर्मा , अगस्त 01, 2007
हे हे, ये भी खूब रही, वायरस‌ जी ने बदला ले लिया आपसे। smilies/smiley.gif

यार कुछ जुगाड़ करो इस कमेंट बॉक्स का, हर बार नाम-पता डालना पड़ता है। कोई स‌्क्रिप्ट वगैरा स‌ैट करो कि ये कुकीज द्वारा याद रखे।
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
..
द्वारा प्रेषित Amit , अगस्त 01, 2007
ऐल्लो, कल्लो बात!! smilies/wink.gif smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
hi
द्वारा प्रेषित ankit , अगस्त 03, 2007
chalo aacha hua jo sahi time par mene aapko virus ke baare me bata diya smilies/grin.gif ab to malum pada na hamri pahuch kaha tak hai ha ha ha smilies/cheesy.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: