Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

यहीं रहो और मरो!
मंतव्य
शुक्रवार , , 17 अगस्त
pankajphoto  मंतव्य - पंकज बेंगाणी द्वारा


यदि आप भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में नही रह रहे हैं तो इस स्थिति के बारे में कल्पना भी नही कर पाएंगे. क्योंकि पूर्वोत्तर को हम उतना ही जानते हैं जितना हमें दिखाया जाता है, और अफसोस की बात है कि बहुत कम ही दिखाया जाता है.

आप खुद सोचिए, दिन रात सनसनी फैला रहे हमारे खबरी चैनल पूर्वोत्तर को कितना कवर करते हैं? ना के बराबर. क्या वहाँ की कोई खबर नही होती? होती है, और बहुत महत्वपूर्ण होती है, लेकिन ये राज्य हमेशा सेउपेक्षित रहे हैं. इसके पीछे बहुत हद तक हमारी सरकारें और मीडिया और बहुत हद तक वहाँ के मूल निवासी भी जिम्मेदार रहे हैं.

मैं असम के कछार जिले में - जो कि त्रिपुरा, मेघालय और मिज़ोरम से सटा हुआ है - तीन साल तक रहा हुँ. इसलिए वहाँ की स्थिति को काफी अच्छी तरह से समझता हुं. असम और दूसरे पूर्वोत्तर राज्यों में भ्रष्टाचार सारी हदे पार कर चुका है. विकास कार्य होते ही नही है, परंतु सब्जबाग हर तरह दिखते हैं. और अब दूसरे राज्यों से आए लोगों के लिए जान का खतरा फिर से मंडराने लगा है.

असम के उल्फा चरमपंथी किसी जमाने में मारवाड़ी व्यापारियों की पीछे हाथ धोकर पडे थे. इन लोगों को ईस्ट इंडिया कम्पनी की तरह पेश किया जाता था, जो स्थानीय लोगों का शोषण करने आए हुए थे. उस दौर में कई मारवाड़ी राज्य छोड़कर चले गए थे.

इसके बाद सेना सक्रीय हुई और उल्फा के कई ठिकाने उडा दिए गए और उनके गुर्गे बिखर गए. लेकिन फिर एक के बाद एक शांति समझौते होते गए और इन समझोतों की आड मे उल्फा अपनी ज़मीन फिर से हासिल करती गई. यह एक सोची समझी रणनीति होती है. श्रीलंका में एल.टी.टी.ई. हो या उल्फा, ये चरमपंथी दल हारते समय शांति समझौते कर लेते हैं और फिर अपनी ताकत जुटा कर फिर से सक्रिय हो जाते हैं.

आज ये आतंकवादी बिहारी मज़दूरों के पीछे पडे हैं, क्योंकि मारवाड़ी व्यापारियों से उन्हे अब चंदा भी मिलता है. लेकिन बिहारी मज़दूरों से उन्हे कुछ मिलने वाला नही है और वे आसान शिकार हैं. हास्यास्पद स्थिति तो तब होती है जब प्रधानमंत्री इन मज़दूरों से कहते हैं कि आप कहीं ना जाएँ, यही रहें. लेकिन उन्हे सुरक्षा कौन देगा? इस सवाल का जवाब उनके पास नही होता. और ना ही राज्य के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के पास होता है.

आज राज्य का अमूमन हर व्यक्ति जानता है कि उल्फा का सेक्रेटरी परेश बरूआ कहाँ है? लेकिन ना तो हमारे सुरक्षा अधिकारियों ना ही मुख्यमंत्री को पता है कि वो कहाँ है. यह तो अप्रत्यक्ष सवाल है. हमारे सुरक्षा अधिकारी तो प्रत्यक्ष चीजों की भी अनदेखी करते हैं. बांग्लादेश से सटा एक छोटा सा कस्बा है "करीमगंज", वहाँ एक नदी है जो भारत को बांग्लादेश से अलग करती है. उस नदी के किनारे बैठ कर मैने स्वयं बांग्लादेशीयों को नदी पार कर भारत आते देखा है. कोई वीज़ा नही कोई पासपोर्ट नहीं. वहाँ पर ही बी.एस.एफ. की चौकी भी है.

यह सिलसिला जारी है. बांग्लादेश से मुसलमानों का आवागमन जारी है. कछार जिले में मुसलमानों की जनसंख्या (ज्यादातर बांग्लादेशी) 50% तक तो हो चुकी है. मै इंतजार कर रहा हुं कब यह 75% तक पहुँचती है, क्योंकि तब हमें एक कश्मीर पूर्व में भी दिखाई देगा.


मेरे एक मित्र ने एक बार कहा था, हमारा देश राम भरोसे चलता है. वो सही कह रहा था. इस देश को शायद ही कोई चला रहा है. सब भगवान भरोसे है. जीते रहो!




टिप्पणियाँ (4)add
विस्तार से समझाएं
द्वारा प्रेषित नीरज दीवान , अगस्त 17, 2007
पूर्वोत्तर की हालत सचमुच चिंताजनक है। हिन्दीभाषियों की हत्या से मन व्यथित होता है। लेख में इस बिंदु पर चिंता वाजिब है।
किंतु मुझे विस्तार से समझाएं कि कछार ज़िले में कश्मीर क्यों बनेगा। इसे ज़रा विस्तार से समझाने का कष्ट उठाएँ.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
जानकारीपूर्ण लेख
द्वारा प्रेषित जीतू , अगस्त 17, 2007
पूर्वोत्तर के प्रदेश पिछड़े हुए है, और सच तो यही है कि सारा पैसा जो उनके लिए एलॉट होता है, कागजो और फाइलों पर ही दिखता है, इन प्रदेशों तक पहुँचते पहुँचते नेताओं के पेट तक पहुँच जाता है। पहाड़ी क्षेत्र और उद्योगों के हिसाब से कम विकसित होने की वजह से, लोगो को दूसरे शहरों की तरफ़ पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, नौजवान ऐसे समय मे काफी आक्रोश मे होते है और आतंकवादी संगठनों के आसान शिकार। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण मै इस क्षेत्र को भारत का ज्वालामुखी मानता हूँ, एक ना एक दिन हमे इनकी उपेक्षा को उग्रवाद के रुप मे झेलना ही होगा।

बांग्लादेशियों की घुसपैठ, एक दिन इस देश के लिए सबसे गम्भीर समस्या बनेगी। लेकिन उनको रोकेगा कौन? जब सरकार के अपने नुमाइंदे इनकी झोपड़-पट्टियों मे राशन कार्ड, बिजली और वोटिंग कार्ड बाँटकर आते है तो गुहार किस से करें। कलकत्ता की सड़के, मुम्बई की झोपड़पट्टियां और दिल्ली के बाहरी इलाके, हर तरफ़, भारत के हर बड़े शहर मे देख लीजिए, बांग्लादेशी आपको हर तरफ़ मिल जाएंगे, लेकिन कोई भी नही मानेगा कि वो बांग्लादेशी है।
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
अच्छा विश्लेषण
द्वारा प्रेषित Shastri JC Philip , अगस्त 17, 2007
इस जानकारी से भरपूर एवं विश्लेषणात्मक लेख के लिये आभार. इस तरह के एक लेख को पढने से काफी नई बाते पता लगती हैं -- शास्त्री जे सी फिलिप

हिन्दी ही हिन्दुस्तान को एक सूत्र में पिरो सकती है
http://www.Sarathi.info
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
गंभीर समस्या
द्वारा प्रेषित श्रीश शर्मा , अगस्त 18, 2007
आज राज्य का अमूमन हर व्यक्ति जानता है कि उल्फा का सेक्रेटरी परेश बरूआ कहाँ है? लेकिन ना तो हमारे सुरक्षा अधिकारियों ना ही मुख्यमंत्री को पता है कि वो कहाँ है. यह तो अप्रत्यक्ष सवाल है. हमारे सुरक्षा अधिकारी तो प्रत्यक्ष चीजों की भी अनदेखी करते हैं. बांग्लादेश से सटा एक छोटा सा कस्बा है "करीमगंज", वहाँ एक नदी है जो भारत को बांग्लादेश से अलग करती है. उस नदी के किनारे बैठ कर मैने स्वयं बांग्लादेशीयों को नदी पार कर भारत आते देखा है. कोई वीज़ा नही कोई पासपोर्ट नहीं. वहाँ पर ही बी.एस.एफ. की चौकी भी है.

स्थिति बहुत गम्भीर है, सिवाय चिंतित होने के हम कुछ कर नहीं सकते, सरकार और नेता खुद इन बांग्लादेशियों को प्रश्रय दे रही है।

आप सही कह रहे हैं जल्द ही एक कश्मीर पूर्व में भी दिखाई देगा और ये ज्यादा खतरनाक होगा क्योंकि वहाँ के तो बाशिंदे भी विदेशी हैं उनसे वफादारी की क्या उम्मीद करेंगे।

report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: