newsite.jpg
मिलिए अपने चहेते कार्टुन पात्रों से
नन्ही दूनिया
सोमवार , , 20 अगस्त

कार्टून पात्र - कालजीवी होते हैं. समय के साथ इंसान भले ही उम्रदराज होता रहे लेकिन कार्टून की दुनिया के पात्र अमर होते हैं. बच्चे ही नहीं बड़ों को भी लुभाते इन कार्टून पात्रों की दुनिया भी अनोखी होती है. आइए मिलते हैं इनमें से कुछ ऐसे कार्टून पात्रों ने जिन्होंने दुनिया भर में धूम मचाई है. प्रस्तुत है इस सिरीज़ की पहली कडी:

 

cartoon-mickey मिकी माउस:

  • मिकी माउस के सर्जक वॉल्ट डिज़नी थे.
  • मिकी माउस नाम वॉल्ट डिज़नी ने नही बल्कि उनकी पत्नी लीली ने दिया था.
  • मिकी शैतान चूहा है, गुफी और प्लूटो उसके दोस्त हैं.
  • मिकी दुनिया भर में सर्वाधिक प्रसिद्ध कार्टून पात्र है.
 
cartoon-tomjerry टॉम और जेरी:

  • टॉम और जेरी सबसे पहले 1940 में दिखाई दिए.
  • इनके सर्जक विलियम हेनाह और जोसेफ बार्बरा है.
  • टॉम का पूरा नाम थोमस केट है.
  • टॉम और जेरी एक दूसरे के दुश्मन भी हैं और दोस्त भी है.
 
cartoon-bugsbunny7 बग्स बनी:

  • बग्स बनी का जन्म 30 अप्रैल 1938 को हुआ था.
  • बग्स बनी का शुरूआती नाम हैप्पी रेबिट था.
  • बग्स बनी के मित्र लोला, हनी, मिकेल, और बेब्स है.
  • बग्स बनी हमेशा गाजर खाता रहता है.
  • बग्स बनी की पसन्दिदा पंचलाइन "वॉट्स अप डोक" है.
 
cartoon-doraemon डोरेमॉन

  • डोरेमॉन मूल जापानी पात्र है. वह एक कम्प्युराइज़्ड बिल्ला है.
  • उसका जन्म 1970 मे हुआ था.
  • डोरेमॉन धारावाहिक के मुख्य पात्र नोबिता, सुनियो, ज़ियान, और शिज़ुका है.
 
cartoon-pokemon2 पोकेमॉन:

  • पोकेमॉन मूल जापानी पात्र हैं.
  • जापान की एक डिज़ायन कम्पनी ने 13 साल पहले कुछ चित्र विचित्र प्राणियों की एक शृंखला तैयार की थी जिन्हे सामूहिक रूप से पोकेमॉन नाम दिया गया.
  • हर पोकेमॉन का खुद का नम्बर, वजन, लम्बाई और होर्सपावर होता है.
  • पोकेमॉन के मित्रों को पोकेमॉन ट्रेनर कहा जाता है.
  • पिकाचु, ग्रेसली, स्किटी, जिगली पफ आदि लोकप्रिय पोकेमॉन हैं.
 
cartoon-shinchan शिन चेन:

  • शिन चेन भी एक जापानी पात्र है जो भारत में अत्यधिक लोकप्रिय हुआ है.
  • शिन चेन के लेखक योशीतो युसूई है.
  • शिन चेन धारावाहिक का सन 1992 मे पहली बार प्रसारण हुआ था.
  • शिन चेन एक छोटा और शरारती बच्चा है.

 
cartoon-richierich रिची रिच:

  • रिची रिच 10 वर्ष का धनाढ्य बालक है.
  • उसकी एक रोमांचक और अद्भुत दूनिया है.
  • रिची रिच का जन्म 1953 मे अमेरिका मे हुआ था.
  • ग्लेरिया और केडबरी रिची के दोस्त है.
  • डोलर रिची का पालतु पिल्ला है.
  • आएरोना रिची का बॉडिगार्ड है जो कि एक रोबोट है.
 
cartoon-bob बॉब द बिल्डर:

  • बॉब एक सिविल इंजीनियर है.
  • वेंडी उसकी बिज़नेस पार्टनर है.
  • "केन वी फिक्स इट" यह बॉब की पंच लाइन है.
  • स्वड स्केपरक्रो उसका दुश्मन है.
  • डेज़ी द सिमेंट मिक्सर, लोफ्टी द क्रेन, ट्रेविस द ट्रेक्टर आदि उसके औजार और यंत्र हैं.
 
cartoon-vinnie विनी द पू

  • विनी लेफ्टनंट हेरी कॉलबॉर्न का रींछ है, जिसे उन्होने ओंटोरियो शहर से 20 डॉलर मे खरीदा था.
  • विनीपेग शहर के उपर से उन्होने अपने रींछ का नाम भी विनी रखा.
  • सन 1919 मे विनी को एक प्राणी संग्रहालय को सौप दिया गया.
  • 1926 मे पहली बार विनी के उपर एक किताब प्रकाशित हुई.
 
cartoon-scooby स्कूबी डू

  • स्कूबी डू डरपोक कुत्ता है.
  • उसका जन्म 13 सितम्बर 1969 को हुआ था.
  • उसके सर्जक विलियम हेनाह और जोसेफ बार्बरा है.
  • उसे भूत प्रेत और चुडेल से बहुत डर लगता है.
  • जब भी उसे कोई मुश्किल आती है वह बीमार होने का नाटक करता है.
  • फ्रेड जोंस, वेल्मा, डेफनी और शेगी उसके दोस्त हैं.
 
टिप्पणियाँ (1)add
...
द्वारा प्रेषित सागर नाहर , अगस्त 24, 2007
अरे भाई फेंटम यानि चलता फिरता प्रेत, जादूगर मेन्ड्रेक, लोथार, चाचा चौधरी,साबू,पिंकी, श्रीमतीजी जैसे कई पात्रों को कैसे भूल गये?
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें