Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

आने वाली है नए टीवी चैनलो की बाढ
टेलीविज़न
मंगलवार , , 04 सितम्बर

 

media bureau


 

 

 

 

 

 

 

मोबाइल क्रांति के साथ साथ भारत इस समय एक और जिस क्रांति की ओर बढ रहा है, वह है टेलीविजन क्रांति. किसी समय भारत में सिर्फ एक टीवी चैनल हुआ करता था और वह था दूरदर्शन. लेकिन उसके बाद 90 के दशक शुरूआत में गोयल बंधुओं के द्वारा ज़ी टीवी की शुरूआत के बाद से आज तक भारतीय सैटेलाइट टीवी का नक्शा ही बदल गया है.

आज भारत में निजी चैनलों की संख्या करीब 200 के आसपास पहुँच चुकी है, और एक ठहराव के बाद अब फिर नए चैनलों की बाढ आने वाली है. आइए देखते हैं इनमें से कुछ प्रमुख चैनलों की जानकारी:

1. NDTV Good Times:

ndtvgoodtimesNDTV का यह नया लाइफस्टाइल चैनल 7 सितम्बर से शुरू हो रहा है. इस चैनल की भाषा अंग्रेजी होगी. और इसका दर्शक वर्ग 20 से 40 वर्ष की आयु के शहरी नागरिक होंगे. जैसा कि इस नए चैनल के लोगो से पता चल रहा है, इस चैनल के साथ विजयमाल्या के किंगफिशर समूह के व्यापारिक हित जुडे हुए हैं. खबर है कि किंगफिशर समूह इस चैनल पर पाँच साल के लिए 100 करोड रूपये के विज्ञापन देगा, बदले में जैसा कि जाहिर है NDTV ने अपने नए चैनल के लोगों में किंगफिशर समूह के प्रतिक किंगफिशर पक्षी को समाहित कर लिया है. इस तरह से यह चैनल किंगफिशर की ब्रांड बिल्डिंग में भी सहयोगी होगा.

NDTV, इसके अलावा हिन्दी मनोरंजन चैनल NDTV Imagine भी लाने वाला है, जिसका प्रसारण सम्भवत: साल के अंत तक अथवा अगले साल शुरू मे  शुरू होगा.


2. Zee Next:

zeenext_logoस्टार टीवी के स्टार वन और सोनी के सब के बाद ज़ी समूह भी अपना दूसरा हिन्दी मनोरंजन चैनल लाने की तैयारी पुरी कर चुका है. ज्ञात रहे कि इससे पहले भी ज़ी समूह एल टीवी के नाम से एक अन्य हिन्दी चैनल ला चुका है, जिसे थोडे दिनों मे ही बंद कर दिया गया था. लेकिन इस बार ज़ी टीवी पुरी तैयारी के साथ चैनल को ला रही है. इस बार उनका लक्ष्य युवा वर्ग है. जैसा कि नाम से जाहिर है, यह चैनल नई दूनिया के युवाओं के लिए होगा. चैनल की पंच लाइन है: "दिल वही,धडकन नई". चैनल का प्रसारण अगले महीने तक शुरू होने की सम्भावना है.


3. INX Network: 18762_1

स्टार टीवी से अलग होने के बाद पीटर मुखर्जीया और उनकी पत्नी इन्द्राणी मुखर्जीया के द्वारा प्रमोटेड INX Network जल्द ही नए चैनल शुरू करने जा रहा है. इसमें एक हिन्दी मनोरंजन चैनल 9X, एक संगीत चैनल 9XM, और एक अंग्रेजी समाचार चैनल NewsX होगा. इसके अलावा यह समूह कुछक्षैत्रिय चैनल भी लाएंगे. सबसे पहले 9XM के शुरू होने की उम्मीद है. NewsX के प्रमुख संपादक के तौर पर हिंदुस्तान टाइम्स के पूर्व संपादक वीर सांघवी नजर आएँगे.


4. Bindass:

bindass-logoUTV और मलेशिया की Astro TV के गठबंधन का पहला भारतीय चैनल बिन्दास जल्द ही (करीब 17 सितम्बर) अपना प्रसारण शुरू कर रहा है. जैसा कि नाम से पता चल रहा है, यह चैनल भी युवाओं के लिए होगा. UTV इस टीवी चैनल के साथ साथ इसका वेबपॉर्टल, गेम्स और मोबाइल अप्लीकेशन भी ला रहा है. Bindass चैनल के बाद UTV  Bindass ब्रांड के ही तहत एक सिनेमा चैनल और एक तमिल और तेलुगू चैनल भी लाएगा.

इसके अलावा कुछ नए चैनल जो लॉंच हो चुके हैं उनमें प्रमुख हैं स्टार टीवी का क्रिकेट चैनल स्टार क्रिकेट, और मराठी समाचार चैनल स्टार माझा, तथा ज़ी का मराठी सिनेमा चैनल ज़ी टॉकिज़.

तथा कुछ अन्य चैनल जो लॉंच होंगे वे हैं, सहारा मोशन पिक्चर का फिरंगी, जिसमें विदेशी धारावाहिकों को डब करके दिखाया जाएगा, तथा बी.ए.जी फिल्मस का हिन्दी चैनल, टीवी9 का गुजराती समाचार चैनल, यशराज फिल्म्स का चैनल आदि.

 

(सभी लोगों संबंधित कम्पनियों के अधिकार क्षैत्र के हैं) 



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 

2008 विशेष

वर्ष 2008 तकनीक के क्षैत्र में क्रांतिकारी रहा. इस वर्ष कई...
2008 में हिन्दी सिनेमा कुछ बेहद मधुर धुनें दी. इनमें से जो...
2009 में वे कौन सी फिल्में होंगी जिनका रहेगा सबसे अधिक...
वर्ष 2008 भारत के लिए काफी उतार चढाव भरा रहा. इसी साल भारत ने...
वर्ष 2008 बॉलीवुड के लिए मिश्र रहा. जहाँ कुछ फिल्मों ने...
वर्ष 2008 बॉलीवुड के लिए मिश्र रहा. जहाँ कुछ फिल्मों ने...

लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: