Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

पहली नज़र : हल्ला बोल
पहली नज़र
शनिवार , , 22 सितम्बर

  moviemausi

  मुवी मेम


  तरकश की खबरदार खबरी

 

 

 

 

 

 

 
hallabol
 
 
पहली नज़र - पहली ख़बर 
 
मुवी मेमसाब पहुँच गई है लेने खबर. खबर है फिल्म हल्ला बोल की.
 
राजकुमार संतोषी हमेशा से हटकर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते रहे हैं. उनकी नई फिल्मों में खाकी हो या लेजेंड ऑफ भगत सिंह, वे हमेशा एक अलग और नए विषय को आजमाते रहे हैं. यह भी पता चलता है कि अजय देवगन उनके पसंदीदा अभिनेता बन गए हैं, क्योंकि उनकी इस दौर मे आई हर फिल्म मे वो नज़र आते हैं और आगामी फिल्म हल्ला बोल में भी वे मुख्य भूमिका मे है.

हल्ला बोल एक इंसान की अंदरूनी लड़ाई की कहानी होगी. फिल्म मे दिखाया जाएगा कि कैसे एक साधारण आदमी शोहरत और सत्ता के नशे में खूद की पहचान को खो देता है.

कहानी कुछ इस तरह से होगी कि अशफाक (अजय देवगन) एक छोटे शहर से आया हुआ गरीब अभिनेता है. वह सिद्धु (पंकज कपूर), जो कि पूर्व लुटेरा है, के गली थिएटर में जुड जाता है और नाटक करता है. एक दिन इस ईमानदार और मेहनती अभिनेता कि किस्मत रंग लाती है और उसे एक फिल्म मे काम करने का मौका मिल जाता है. अशफाक अब अपना नाम बदल कर समीर खान बन जाता है.

धीरे धीरे वह सफलता की सिढीयाँ चढने लगता है और साथ ही अपनी वास्तविक पहचान भी खोने लगता है. इस दौर मे वह अपनी पत्नी स्नेहा (विद्या बलान) और सिद्धु से भी अलग और कटा हुआ रहने लगता है. वह अपनी सफलता के घमंड में अपने साथियों की परवाह छोड देता है.

लेकिन फिर एक रात कुछ ऐसा होता है जो उसकी पुरी जिंदगी बदल देता है. एक पार्टी में एक खून होता है और अजय देवगन फँस जाता है. तब उसे अहसास होता है कि वह लोगों से कितना दूर जा चुका है. वहाँ से एक लडाई शुरू होती है, भ्रष्ट तंत्र और खुद अपने आप के बीच.

इस फिल्म में अजय और विद्या बलान पहली बार साथ साथ नज़र आएँगे. विद्या के सितारे तो बुलंद है. देखना है कि इस फिल्म मे वह क्या कमाल दिखा पाती है. फिल्म की कहानी तो कुछ खास नई नहीं लगती. देखना होगा कि राजकुमार सतोंषी इसे किस तरह से प्रस्तुत करते हैं.

बहरहाल हमारे उम्मीद मीटर की रेटिंग है यह - 5 / 10.



Status
Post-Production / Ready for Release

Release Date
October 12, 2007

Producer
Suresh Sharma
Abdol Samee Siddiqui

Director
Rajkumar Santoshi

Star Cast
Ajay Devgan...... Ashfaque
Vidya Balan...... Sneha
Pankaj Kapoor...... Sidhu
Kareena Kapoor...... as part of screen footage from the film Omkara
Ishteyak
Sridevi...... Special Appearance (as herself)
Boney Kapoor...... Special Appearance (as himself)
Jackie Shroff...... Special Appearance (as himself)
Ruby Bhatia
Pahlaj Nihalani...... Special Appearance (as himself)
Neeraj Vora...... Special Appearance (as himself)
Tusshar Kapoor...... Special Appearance (as himself)
Ranjit Kapoor...... Special Appearance (as himself)
Mukesh Tiwari
Lekh Tandon

Music Director
Himesh Reshammiya

Choreography
Ganesh Acharya

Editor
Steven Bernard

 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 

2008 विशेष

वर्ष 2008 तकनीक के क्षैत्र में क्रांतिकारी रहा. इस वर्ष कई...
2008 में हिन्दी सिनेमा कुछ बेहद मधुर धुनें दी. इनमें से जो...
2009 में वे कौन सी फिल्में होंगी जिनका रहेगा सबसे अधिक...
वर्ष 2008 भारत के लिए काफी उतार चढाव भरा रहा. इसी साल भारत ने...
वर्ष 2008 बॉलीवुड के लिए मिश्र रहा. जहाँ कुछ फिल्मों ने...
वर्ष 2008 बॉलीवुड के लिए मिश्र रहा. जहाँ कुछ फिल्मों ने...

लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: