newsite.jpg
मेरा प्रवास: हरिद्वार - हरि का द्वार
भ्रमण
गुरुवार , , 27 सितम्बर

chantu

  प्रिति टेलर


 

श्रीमति प्रिति टेलर वडोदरा शहर में रहती हैं. प्रिति तरकश के लिए भ्रमण वृतांत लिखती हैं. 

haridvar

 

भारत विविधताओं का देश है. यहाँ प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की भरमार है. मुझे हमेशा से घूमने का शौक रहा है. मैंने भ्रमण के दौरान भारत के कई पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया है. इन्ही पर्यटन स्थलों में से कुछ स्थलों का विवरण अपने शब्दों में देना चाहूँगी.

१.हरिद्वार -

haridvar2किसी भी आस्था वान यात्री के लिए उत्तरांचल का यह सुंदर स्थल है - हरिद्वार.  हरिद्वार यानि हरि का द्वार. पवित्र गंगा यहाँ से ही हिमालय पिता की गोद छोड़कर मैदान में प्रवेश करती है. उसका निश्चल बहता जल हमारे मन में श्रद्धा के दीप जलाता है. हरकी पौडी का पावन घाट और उसकी संध्या आरती जो मनोरम दृश्य प्रस्तुत करती है उसे शब्दों में बयान नहीं कर सकते है, यह सिर्फ़ एहसास का विषय है. उसके किनारे बसे हुए कतार बंध मंदिरों की शोभा भी अवर्णनीय है. कनखल और शांतिकुंज के गायत्री धाम को भी अवश्य देखना चाहिए.

हम तीन बार यहाँ आ चुके है. हरिद्वार की गलियों में पैदल घूमने का लुत्फ़ ही कुछ और है. बाज़ार की लुभावनी कतार बंध दुकानों और प्रवासियों की चहल पहल देखते ही बनती है. रोपवे वाले चंडी देवी और मनसा देवी के मन्दिर भी सुंदर है. हम गंगा के घाट पर तीन घंटे उसके प्रवाह के सुंदरता निहारते हुए बैठे रहे थे. पानी में पैर रखकर उसकी तेज धारा को देखते रहना एक सुंदर अनुभव है. मेरी और मेरे पति की एक आदत है कि हम भ्रमण के दौरान जल्दबाजी नही करते हैं. हर जगह का पूर्ण आनंद उठाते है. उस जगह के विशेष पकवान का भी रसास्वाद करते है. यहाँ के गोलगप्पे और चाट खाने का मज़ा ही कुछ और है.

लेकिन हमारे देश के श्रद्धालुओं की एक बात हमें कतई पसंद नहीं आती. गन्दगी फैलाने मे हम जाने क्यों सबसे आगे रहते हैं. हर जगह गंदगी का जैसे साम्राज्य फैला रखा होता है. गंगा हमें पवित्र करती है लेकिन हम तो उसे गन्दा ही करते है. क्या हम अपने को सुधार पाएंगे ?

उत्तरांचल प्रवास की यह शुरुआत है.

अगली बार एक और नई जगह की बात आपके साथ ...
 
map-location-haridvar
 
 
 
 


 
 

 

टिप्पणियाँ (7)add
...
द्वारा प्रेषित समीर लाल , सितम्बर 27, 2007
वाह, बहुत आभार हरिद्वार दर्शन कराने के लिये. यह मेरी प्रिय जगहों में से एक है. गंगा आरती के समय हरकी पौडी पर बैठने की बात ही अद्भुत है.

अच्छा लगा आपको पढ़ना.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +1
...
द्वारा प्रेषित preeti h.tailor , सितम्बर 28, 2007
Tarakash team <
Mujhe Tarakash Parivar mein shamil hote hue behad khushi hoti hai. Mere dwara nukkud forum aur is forum ko prakashit karne ke liye aapka dhanyavad .
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित Anunad , सितम्बर 30, 2007
स्वागतम् !

बहुत अच्ची शुरुवात की है आपने। उद्गम से!

बहुत-बहुत शुभकामनायें!!


report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित arushi t..... , मई 25, 2008
smilies/smiley.gifbest artical
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
haridwar darshan
द्वारा प्रेषित vinod sharma , जुलाई 09, 2008
aapka bht dhnyavad jo aapne haridwar darshan karyee, ganga ka aana v chlee jana tha har ki podi ka aarti ka vakkt vakey ak scha ahsas haa jo har manvee ko schee karm karnee v pappo se dur rhnee ki prerna deta haa, sab kach jankar bi manvee janbuj kar anjan bnta hay,
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित vinod sharma , जुलाई 09, 2008
thank for this यह ई-मेल देखने के लिये कृपया जावास्क्रिप्ट को चालू करें
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
HARIDWAR YATRA
द्वारा प्रेषित DEEPAK AHUJA , नवम्बर 05, 2008
HARIDWAR IS OUR GREAT HOLY CITY IN INDIA .GANGA IS SAMBLE OF RELIGIOUS FOR HINDU
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें



हमारे साथ

इस समय 7 अतिथि ऑनलाइन है