Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

पहली नज़र: दन दना दन गोल
पहली नज़र
शुक्रवार , , 28 सितम्बर

  moviemausi

  मुवी मेम


  तरकश की खबरदार खबरी

 

 

 

 

 

 

 
goal-wallpaper
 
 
पहली नज़र - पहली ख़बर 
 
मुवी मेमसाब पहुँच गई है लेने खबर. खबर है फिल्म दन दना दन गोल की.
 
पहले हमारी पुरूष हॉकी टीम ने एशिया कप जीता फिर धोनी के धुरन्धरों ने ट्वेंटी20 विश्वकप जीता. इससे पहले हॉकी की ही थीम पर आधारित और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच मीररंजन नेगी के संघर्ष की दास्तान "चक दे इंडिया" भी सुपर हिट हो चुकी है. लगता है इस समय देश में खेलो के प्रति उत्साह बढ चुका है. तो ऐसा माना जा सकता है यह समय है खेल आधारित फिल्मों का. ऐसी फ़िल्मे इस समय ज़रूर सफल हो सकती हैं, बशर्ते की उनकी स्क्रिप्ट, कहानी, और निर्देशन अभिनय वगैरह अच्छा हो. बहरहाल इसी कडी में अब आ रही है दन दना दन गोल.

जाहिर है यह फिल्म फुटबॉल पर आधारित है, लेकिन इसमें चक दे इंडिया की तरह भारत की टीम की बात नही की गई है. यह फिल्म इंग्लेन्ड में रह रहे एशियाई मूल के लोगों की कहानी है. किस तरह से उन्हें अपमानित किया जाता है और किस तरह से वे एकजुट होकर अपने स्वाभिमान की रक्षा करते हैं, इस बात को इस फिल्म में दर्शाया जाएगा.

फिल्म की कहानी कुछ ऐसी होगी कि इंग्लैंड का साउथऑल फुटबॉल क्लब दिवालिया होने की कगार पर है. कोई स्टार खिलाड़ी नही, कोच नही, प्रायोजक भी नही और दर्शक भी नही. ऐसे में शान (अरशद वारसी) क्लब को बचाने आगे आते हैं और उनका साथ देते हैं असफल कॉच टोनी सिंह (बोमन इरानी).

सनी भसिन (जॉन इब्राहिम) का सपना है इंग्लैंड के लिए फुटबॉल खेलना, लेकिन उनका क्लब उन्हें यह मौका नही देता क्योंकि वे अश्वेत हैं. अपनी चमड़ी के रंग की वजह से बाहर कर दिए जाने सेखफा जॉन साउथॉल क्लब मे शामिल हो जाते हैं. अरशद और जॉन कभी एक दूसरे के चीर प्रतिद्वन्द्वी रह चुके होते हैं. लेकिन इस समय उनका मुख्य गोल होता है साउथॉल यूनाइटेड क्लब को कप जीताना. इसमें इन पात्रो के जीवन के आपसी संघर्ष, धोखा, प्यार आदि को भी दिखाया जाएगा.

वास्तव मे यह फिल्म खेल के माध्यम से भारतीय, पाकिस्तानी और दूसरे एशियाई देशों के निवासियों की कहानी होगी जो इंग्लैंड में रह रहे हैं और भेदभाव का शिकार हो रहे हैं.

बहरहाल हमारे उम्मीद मीटर की रेटिंग है यह - 4 / 10.
 
Exclusive Video, Click here.  



Banner
UTV Motion Pictures

Status
Under Production

Release Date
December 2007

Producer Ronnie Screwvala

Director
Vivek Agnihotri

Star Cast
John Abraham
...... Sunny Bhasin
Naveen Andrews
...... Hanif
Bipasha Basu
...... Rumana
Arshad Warsi
...... Shaan
Raj Zutshi
Dibyendu Bhattacharya
Boman Irani
...... Tony Singh
Kushal Punjabi
Dilip Tahil
...... Johny Bakshi

Singers
Richa Sharma
Anand Raj Anand

Music Director
Pritam Chakraborty

 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 

2008 विशेष

वर्ष 2008 तकनीक के क्षैत्र में क्रांतिकारी रहा. इस वर्ष कई...
2008 में हिन्दी सिनेमा कुछ बेहद मधुर धुनें दी. इनमें से जो...
2009 में वे कौन सी फिल्में होंगी जिनका रहेगा सबसे अधिक...
वर्ष 2008 भारत के लिए काफी उतार चढाव भरा रहा. इसी साल भारत ने...
वर्ष 2008 बॉलीवुड के लिए मिश्र रहा. जहाँ कुछ फिल्मों ने...
वर्ष 2008 बॉलीवुड के लिए मिश्र रहा. जहाँ कुछ फिल्मों ने...

लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: