newsite.jpg
अब वर्चुअल टूर और शोपिंग की बारी
तकनीक
मंगलवार , , 27 नवम्बर
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



panorama-cambridge.jpg
कैम्ब्रीज की गलियाँ जल्द ही पैनोरमिक अंदाज मे ऑनलाइन घुमी जा सकेंगी. 


ऑनलाइन शोपिंग का यह तरीका नया है और काफी उपयोगी भी हो सकता है. कम्पनी के दावे के मुताबिक केम्ब्रिज के कई व्यापारियों ने उसके साथ गठबंधन किया है.


गूगल अर्थ, माइक्रोसॉफ्ट के वर्चुअल अर्थ और याहू मैपिंग जैसी कुछ सेवाओं की मदद से हम दुनिया के किसी भी कोने की सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों को देख सकते हैं. किसी भी शहर को किसी पक्षी की आँख से देखने का रोमांच उसकी उपयोगिता की वजह से और भी महत्वपूर्ण हो जाता है. लेकिन यह सेवाएँ भी सैटेलाइट इमैजिंग तक ही सिमित हैं. मसलन यदि किसी महत्वपूर्ण सडक और उस सडक पर स्थित दुकानों एवं घरों का वर्चुअल मुआयना फिलहाल संभव नही है, लेकिन बहुत जल्द ही हो सकता है.


एवरीस्पेश नामक कम्पनी अब मैसेस्टॅस स्थित कैम्ब्रिज शहर का त्रिआयामी वर्चुअल टूर बनाने जा रही है. इसमें इस शहर की गलियों का ना केवल टूर किया जा सकेगा बल्कि उन सडकों पर स्थित दुकानों और मॉल के अंदर जाकर ख़रीददारी भी की जा सकेगी.


इसके लिए कम्पनी कई व्यापारिक संस्थानों से गठबंधन भी कर रही है. मसलन यदि आप अपनी दुकान का वर्चुअल टूर बनवाना चाहते हैं तो कम्पनी आपसे 250 से 2000 डॉलर तक किराया वसूल कर सकती है, जिसके बाद आपका टूर एक साल तक उनके संजाल पर रहेगा.


कम्पनी की यह स्किम कई उन व्यापारियों के लिए लाभदायक हो सकती है जो अपने व्यापार को बढाना चाहते हैं. ऑनलाइन शोपिंग का यह तरीका नया है और काफी उपयोगी भी हो सकता है. कम्पनी के दावे के मुताबिक केम्ब्रिज के कई व्यापारियों ने उसके साथ गठबंधन किया है.


त्रिआयामी टूर बनाने के लिए कम्पनी दो तरीके अपना रही है. सार्वजनिक मार्गों की तस्वीरों को एक टैक्सी के उपर लगे चार कैमरों की मदद से उतारा जाता है. ये कैमरे टैक्सी के उपर इस तरह से लगाए जाते हैं कि प्रत्येक कैमरा एक - एक दिशा की तरफ रहे. यानि कि एक कैमरा उत्तर दिशा की ओर लगाया जाता है तो दूसरा पूर्व और तीसरा दक्षिण तथा चौथा पश्चिम दिशा की ओर. इसके बाद टैक्सी का ड्राइवर हर पचास फूट के बाद बटन दबाकर चारों कैमरों से तस्वीरें खींचता है जिसे मोर्फिंग सोफ्टवेर द्वारा मिक्स कर दिया जाता है.


शोरूम के अंदर की शूटिंग दो विशेष कैमरों से की जाती है जो 180 डिग्री के कोण में तस्वीरें खींच सकते हैं.


इसके बाद सभी तस्वीरों को मोर्फिंग सोफ्टवेर की मदद से मिक्सींग की जाती है. उसके बाद एक पैनोरमा तैयार होता है और प्रयोक्ता माउस को घुमाते हुए उस शहर की गलियों तथा दुकानों का अवलोकन कर सकता है. तथा रजिस्टर की गई चुनिंदा दुकानों से ख़रीददारी भी कर सकता है.
 

 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें