|
मिट्टी के तौलिये ने दिखाया कमाल! |
|
रोचक विज्ञापन
|
|
गुरुवार , , 13 दिसम्बर |
FBTO Insurance
|
|
|
| FBTO कम्पनी द्वारा दिए जाने वाले भ्रमण बीमा का प्रचार करने का अनोखा तरिका अपनाया इस विज्ञापन एजेंसी ने. उन्होने एक तौलिया बनवाया जो एक तरफ से एकदम सफेद और दूसरी तरफ से मटमैला था. अब यह तौलिया उन लोगों को उपहार के तौर पर दिया गया जो लोग इस कम्पनी से भ्रमण बीमा कराते थे. इन लोगों को सिखाया गया कि यह एक अद्भूत तौलिया है, बीच पर आराम करने के बाद आप अपने किमती सामान को तौलिया उल्टा करके ढक दें, जिससे लोगों को पता ही नही चलेगा कि वहाँ कुछ है, क्योंकि तौलिये का रंग मिट्टी जैसा है. और फिर आप आराम से समूद्र मे गोते लगाइए, आपका सामान कोई चोरी नही करेगा. वापस आकर तौलिये को उल्टा कर उसके उपर लेटकर फिर से आराम भी कर सकते हैं. |
| Advertising Agency: DDB Amsterdam, The Netherlands |
|
9
|
10 |
बताया गया है कि यह अभियान अत्यंत कामयाब रहा. उस हफ्ते कम्पनी ने एक हवाई अड्डे पर अपनी दूकान लगाई और 500 पोलिसीयाँ हाथों हाथ बिक गई. अखबारों ने खबर ली सो अलग.
|
|