| रंजना भाटिया और मोहिंदर कुमार ने स्वर्ण कलम 2007 चुनाव जीता |
| विशेष | |
| बुधवार , , 30 जनवरी | |
|
इस वर्ष जिन्हे चिट्ठाकारों तथा चिट्ठापाठको के सर्वाधिक मत मिले और विजयी रहे वे हैं:
रंजना भाटियाजी व मोहिंदर कुमारजी
तरकश स्वर्ण कलम चुनाव 2007 कुल वोट प्राप्त हुए: 530 वैध वोट : 493
महिला श्रेणी
रचना सिंह जी और प्रत्यक्षा जी शिर्ष 10 नामांकित महिला उम्मीदवारों मे शामिल थी, परंतु रचनाजी ने चुनाव के शुरूआती दौर मे तथा प्रत्यक्षाजी ने आखिरी दौर में अपना अपना नाम वापस ले लिया था इसलिए इनके आँकडे जारी नहीं किए जा रहे हैं.
पुरूष श्रेणी
नामांकित चिट्ठे:
महिला:
http://ranjanabhatia.blogspot.com http://ghughutibasuti.blogspot.com http://anitakumar-kutchhumkahein.blogspot.com http://mamtatv.blogspot.com http://pratyaksha.blogspot.com http://meenakshi-meenu.blogspot.com http://mypoemsmyemotions.blogspot.com/ http://bejijaison.blogspot.com/ http://keertivaidya.blogspot.com/ http://neelima-mujhekuchkehnahai.blogspot.com पुरूष: http://sarathi.info http://hgdp.blogspot.com http://alokpuranik.com http://dilkadarpan.blogspot.com http://pramendra.blogspot.com http://shabdavali.blogspot.com http://radiovani.blogspot.com http://kakesh.com http://sunobhai.blogspot.com http://www.sanjaygulatimusafir.blogspot.com/
टिप्पणियाँ
(54)
हमें तो बिसवास ही नहीं हो रहा कि मोहिन्दर और रंजना जी, ज्ञानदत्त जी जैसे टॉप ब्लॉगर से भी छ: गुना ज्यादा वोट ले गये?
Votes: +0
भैया जिनकी पोस्ट पर आज तक बीस से ज्यादा टिप्पणियां नहीं मिली होगी उन्हें दो सौ से ज्यादा वोट और जिन्हें कभी बीस से कम टिप्प्णी नहीं मिली उन्हें पचास वोट भी नहीं मिले! मोहिनदर जी और रंजना जी कितनी बेईमानी की? अपने अपाठक मित्रों से कितने वोट दिलवाये.... report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित गिरिराज जोशी , जनवरी 30, 2008
मोहिन्दरजी एवं रंजनाजी को बहुत-बहुत बधाई!
Votes: +0
टीम तरकश भी बधाई की पात्र है, जिसने लगातार दूसरे वर्ष इस प्रतियोगिता का सफ़ल आयोजन किया है, इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ अप्रत्यक्ष रूप से अंतर्जाल पर हिन्दी को बढ़ावा देती है, ऐसा मेरा मानना है। विजेताओ एवं टीम तरकश के साथ-साथ आदरणीय पर्यवेक्षकगणों को भी बहुत-बहुत बधाई! सादर, -गिरिराज जोशी "कविराज" report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित प्रशान्त प्रियदर्शी , जनवरी 30, 2008
बढिया है.. देखते हैं अब इस पर कितना बवाल मचता है..
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
सर्व प्रथम तो मोहिन्दर जी व रंजना जी को हार्दिक बधाई..
Votes: +0
अब रही बात अनाम साहब की तो भैया विस्वास तो करना पडेगा.. वोटिंग चार्ट तुहार स्क्रीन पर है.. और अगर फिर भी तुहार उंगरिया उठे तो भैया ई तो तरकश की निष्पक्षता पर सन्देह है.. रही बात बडे और छोटे ब्लोगर की तो... रहिमन देख बडेन को लघु ना दीजिये डारि जहाँ काम आवे सुई कहा करे तलवारि... और पोस्ट पर टिप्पणियाँ कम ज्यादा मिलना लोकप्रियता का पैमाना नही होता, अगर यही पैमाना होता तो तरकश टीम टिप्पणियाँ गिनकर ही विजेता घोषित कर देती... खैर खिसियानी बिल्ली खम्बा नोंचे... -राम राम.. report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित सुरेश चिपलूनकर , जनवरी 30, 2008
भईयाजी ये 37 वोट अवैध कैसे हो गये? क्या ब्लॉगरों में कोई सांसद / विधायक भी है?
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित Pooja B. , जनवरी 30, 2008 ... : सुरेश चिपलूनकर : http://sureshchiplunkar.blogspot.com फर्जी अथवा बंद हो चुके ईमेल आई.डी. तथा एक ही आई.पी से लगातार आए वोट हटाए गए थे. - टीम तरकश report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित काकेश , जनवरी 30, 2008
रन्जना जी व मोहिन्द्र जी को इस क्लीन स्वीप के लिये बधाइयाँ.
Votes: +0
बाकियों की तो जमानते जबत हुई गई ;-) report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित mohinder56 , जनवरी 30, 2008
मैं सभी मित्रों का जिन्होंने मुझे मत दिये... और जिन्होंने नहीं भी दिये...आभारी हूं..
Votes: +0
मैं कोई वरिष्ठ लेखक नहीं सिर्फ़ मन की बात को कागज पर उतारना जानता हूं. तरकश टीम को भी मेरा आभार जिन्होंने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया और मुझे जन जन तक पहुंचाया.. मैं पूरी कोशिश करूंगा कि आगे से मैं आप सब की कसौटी पर खरा उतरूं और हिन्दी की सेवा करता रहूं आभार सहित मोहिन्दर कुमार http://dilkadarpan.blogspot.com report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित Shiv Kumar Mishra , जनवरी 30, 2008
मोहिंदर जी और रंजना जी को ढेर सारी बधाई. बधाई तरकश परिवार को भी, जिन्होंने प्रतियोगिता आयोजित की.
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित सà¥à¤°à¥‡à¤¶ चिपलूनकर , जनवरी 30, 2008
रंजना जी एवं मोहिन्दर जी को हार्दिक बधाईयाँ… चलो कम से कम इस बार तो कवियों ने बाजी मार ली… हे स्वनामधन्य पत्रकारों… जागो, उठो, यह तुम्हारे "अधिकार क्षेत्र" का अतिक्रमण है…
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित रंजना , जनवरी 30, 2008
तहे दिल से सबका धन्यवाद ..जिन्होंने वोट दे के मुझे लिखने का और होंसला दिया ....तरकश टीम का भी दिल से शुक्रिया जो इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया है .और मेरे जैसे नए लिखने वाले को आगे आने का मौका दिया .शुक्रिया !!
Votes: +0
. रंजना [रंजू] http://ranjanabhatia.blogspot.com/ report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित Sanjeet Tripathi , जनवरी 30, 2008
दोनो ही विजेता को बधाई व शुभकामनाएं
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
congratulations winners
Votes: +0
and next time keep three awards 1st , 2nd and 3rd without discriminating between man and woman mohinder jii dont forget my party and ranjana ji you too report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित अफ़लातून , जनवरी 30, 2008
प्रत्यक्षा को मिले वोट बताइए?
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित Pankaj Bengani , जनवरी 30, 2008
Aflatoonji,
Votes: +0
इसके लिए प्रत्यक्षाजी से अनुमति लेनी होगी. report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित Pankaj Bengani , जनवरी 30, 2008
वोट के बारे मे प्रत्यक्षाजी को सूचित कर दिया है. जिनको प्रत्यक्षाजी को मिले वोटो के बारे मे जानना हो कृपया उन्ही से सम्पर्क करें.
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
हाँ सनाम जी
Votes: +0
तरकश के आंखड़े ही बता देते हैं कि मोहिन्दरजी और रंजनाजी ने कितना फर्जीवाड़ा किया होगा... बाकी छोटे बड़े की बात नहीं ह्है। अगर वोट ६०-७० होते तो माना जा सकता था। पर २८० और २५९ वोट, सीधे सीधे इन दोनों की बेईमानी की तरफ इशारा करते हैं। तरकश ने गलती यह कि की नॉन ब्लॉगर को भी वोट देने का मौका दिया, बस इसी का फायदा दोनों ने उठाया। खिसयानी बिल्ली वाली बात पर कहना चाहेंगे कि.. भैया हम ब्लॉगर ही नहीं है, तो हमें किस बात की खिसीयाहट हो?? ये भी तो हो सकता है कि इन की बेईमानी ने आपका हक छीना हो?? अब आईये मोहिन्दर बाबू.. कविता सुना कर बहुत बोर किये रहे... हाँ हिन्दी की सेवा का ख्याल भी मन में मत लाना... हिन्दी आप जैस्न झुट्ठे लोगन की सेवा की मोहताज नहीं है, और ना ही बीमार - बुढ़िया, कि उसे सेवा की जरूरत पड़े। report abuse
vote down
vote up
तरकश के आयोजन पर संदेह नहीं किया जा सकता क्यों कि वोट उन्होने नहीं दिये थे।
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित anita kumar , जनवरी 30, 2008
dono vijetaaon ko badhai
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
तो भैया किस पर सन्देह है.. विजेताओ ने कोई बूथ कैप्चरिंग तो के नही कि दल बल और तमंचे बन्दूक लेकर पहुँच गये हों सबके पास कि बेटा वोट दे नही तो वाट लगा देंगें .. और रही बात फर्जी वोट की तो मेरे होनहार पाठक तरकश टीम टटपूँजियों की तो है नहीं कि फिल्टर ना करना जानती हो रेपीटिड आइ पी को.. और उन्होंने बताया भी है कि निरस्त वोट वही हैं जो इस तरह आये है.. एक ही आइ पी से.. और अगर सनाम जी आप पाठक है तो आप पढ़ते रहें भडक क्यूँ रहे है .. आप मात्र एक हैं कोई पठक या चिट्ठाकार वर्ग का आधे से अधिक बहुमत तो आप है नही फिर यह कैसे सोच रहे हैं कि जिनको आप पढ़ रहे है वही तरकश के तीर हो सकते हैं , मान्यवर
Votes: +0
ये आखाडा है.. यहाँ एक बब्रावाहन नही हाजार हैं मगर विजेता वही है जिसने फिलहाल पछाडा है.. ये अखाडा है... दकियानूसी बे-सर पैर की बातें सिर्फ कबाड़ा है... क्यूकि किसी का झन्डा इन्होने बिना उखाडे अपना झंडा गाड़ा है.. ये अखाडा है.. सो दे दो लगाम मान्यवर अनाम ये सनाम का पहाडा है.. ये आखाड़ा है.. -राम राम report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित शैलेश भारतवासी , जनवरी 30, 2008
यह तो और खुशी की बात है कि विजेता बलॉगरों को नॉन-ब्लॉगर भी पढ़ते हैं। और हिन्दी कविता जिन बुरे दिनों से गुज़र रही है, शायद उसे भी राहत मिली होगी। ब्लॉगिंग पर होने वाली समस्त संगोष्ठियों, मीटों में हमारी चिंता का विषय भी यही रहा है कि पाठक पैदा किये जायें, एक-दूसरे को पढ़कर ज्यादा दिनों तक नहीं जी सकते।
Votes: +0
मुझे तो लगता है कि इन दोनों की जीत इसी बात का सेलीब्रेशन है। दोनों को कोटि-कोटि बधाइयाँ। report abuse
vote down
vote up
कैसे मूर्खतापूर्ण तर्क दे रहे हो सनामजी,
Votes: +0
जब आप उम्मीदवार होते हो अपने रिश्तेनातेदार सभी को बताते हो और उनसे अनुरोध करते हो कि भाई इस साईट पर जाकर मेरे नाम के आगे क्लिक करदेना और अपना ईमेल आईडी दे देना तो कौन रिश्तेदार या दोस्त मना करेगा..? इस तरह आई पी ट्रेस करने की बात पर कहूंगा भैया कि फर्जी वोट देने वाले इतने मूर्ख नहीं है कि वे एक आई पी पते से वोट दें..निरस्त हुए सैंतीस वोट इसका सूचक है। वासतविक विजेता है घुघुति बासुति जी और ज्ञानदत्त पाण्डेय.. और हाँ आप क्यों इतना चिढ़ रहे हो। कहीं चोर की दाढ़ी में...??? report abuse
vote down
vote up
पूरी बात कहनी रह गयी..
Votes: +0
हा और वे रिश्तेदार ऐसे भी हो सकते हैं जिनका ब्लॉग से कभी पाला ना पड़ा हो पर अपने आदमी को इनाम जितवाने के लिये वोट दिया हो.. इन लोगों के इतने ज्यादा वोट इसी बात का सूचक है.. इन्होने बहुत बड़ी गलती की कि अपने सारे लोगों से वोट दिलवा दिया। इन्हें नहीं पता था कि वोटों का मार्जिन इतना ज्यादा होगा। report abuse
vote down
vote up
जब तर्क का जवाब तुणीर में नही होता तो मूर्खतापूर्ण ही लगते है अनाम जी..
Votes: +0
और रही बात रिश्ते-नातेदारों अथवा प्रियजनो की तो ये ऑपशन तो सभी के पास था अगर मतदान का अर्थ समझते है तो यह प्रश्न उठने का प्रश्न ही नही था.. अब उठ गया तो उठ गया सबको उठने का हक़ है.. आप भी उठें ऐसी कामना है.. और रही बात गलती की तो अगर गलती से विजय मिलने लगे तो गलती नीति- रीति के शिखर पर होगी.. और लोगों का तकिया कलाम होगा " बेईमानी तेरा ही आसरा है.." किताबे आयेंगी " सफलता के सोपान - अब तक की महान गलतियाँ.." , " गलती-ग्रंथ - शत-प्रतिशत सफलता के लिये" चलो गलती कर दरिया में डाल .... काहे का बवाल.. अपनी संभलती नही.. गैरों की संभाल.. सच में जी का जंजाल ओह हाँ चोर की दाड़ी का पता है पता नही. तिंनका है या बाल... कमाल है कमाल.. report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित anuradha srivastav , जनवरी 30, 2008
दोनों विजेताऒं को हार्दिक बधाई..........
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
कविता की शैली से सब पता चल रहा है कि कौन सनाम बन कर जवाब दे रहा है... खैर जो जीते हारे हमें क्या!
Votes: +0
हम तो हिन्दी ब्लॉग के पाठक हैं पढते रहेंगे आप अपना लिंक देंगे और हाँ बढ़िया लगेगा तो नियमित पढ़ने भी आयेंगे। इतना जरूर है इन दो के फर्जीवाड़े ने दूसरे सही लोगों का हक छीन लिया। ये तो कोई मान ही नहीं सकता कि मोहिन्दरजी ने बेईमानी नहीं की। सचमुच बेईमानी तेरा ही आसरा है। report abuse
vote down
vote up
pratyaksha kae vote per itna secret kyon kyaa baaki sab se woh alag hae aur kya baakis sab kae vote dikhane kae liyae aap ne sab se likhit permission lee hae . kripa kar pratyksa kae vote ko bhi usi chart mae deekhaye
Votes: +0
nishpaksh rahen report abuse
vote down
vote up
"मैं हूँ ना" जी.
Votes: +0
यहाँ दो लोगो को मिले वोट नहीं दिखाये जा रहे हैं, क्योंकि उन्हे लोगो द्वारा हुआ अपना नामांकन मंजूर नहीं था. वे स्पर्धा से बाहर होना चाहते थे, और बाहर हुए भी. ऐसे में उनसे अनुमति लिये बिना उन्हे मिले वोट दिखाना गलत होगा. बाकि लोगो को सपर्धा में रहना मंजूर था, तो उनके परिणाम दिखाये गये है. प्रत्यक्षाजी को जो भी वोट मिले उन्हे मेल द्वारा सूचित कर दिया गया. कोई भी उनसे जान सकता है. report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित tarun , जनवरी 30, 2008
vijetaon ko bahut bahut badhai
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित ghughutibasuti , जनवरी 30, 2008
mai hun na ji , va anya sabhi mitro. sanjay ji batayen ya na batayen. pratyaksha ji ne bata diya hai. aur vaise bhi aik saral tareeka tha unke vote jan ne ka add all the votes for the 8 candidates. subtract them from total votes cast. that gives pratyaksha ji's votes.493-460 = 33 there is a diff of one vote somewhere, not that it matters.
Votes: +0
ghughutibasuti report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित Pankaj Bengani , जनवरी 30, 2008
अब जब सारी बातें स्पष्ट हो ही गई हैं तो मै बताना चाँहुगा कि पहले रचना सिंह जी का नाम चुनाव में था और उनका नाम हटाने से पहले उन्हें मत मिला था. अब शायद सारी बातें साफ हो गई होंगी.
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित उन्मुक्त , जनवरी 30, 2008
मेरी तरफ से विजेताओं को बधाई।
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित सम्पादक, हिन्दी चिट्ठे एवं पॉडकास्ट , जनवरी 30, 2008
हमारी तरफ से विजेताओं को बधाई।
Votes: +0
हमने सर्वश्रेठ महिला चिट्ठाकार को पूर्वी बजाज की समृति में ५०० रुपये की पुस्तकें देने का वायदा किया था। हमारी प्रर्थना है कि रंजना जी हमें अपना पता इस इस ई-मेल पर भेज दें तो उन्हें पुस्तकें भेजी जा सके। report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित सम्पादक, हिन्दी चिट्ठे एवं पॉडकास्ट , जनवरी 30, 2008
पुरुसकार के बारे में पढें।
Votes: +0
http://hindi-blog-podcast.blog...ajaj.html हमारा ई-मेल का पता यह ई-मेल देखने के लिये कृपया जावास्क्रिप्ट को चालू करें report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित alok singh "sahil' , जनवरी 30, 2008
rajana जी और mohinder जी आप दोनों को dheron mubarakbaad.
Votes: +0
alok singh "sahil" report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित प्रमेन्द्र प्रताप सिंह , जनवरी 30, 2008
विजेता द्वै को हार्दिक बधाई।
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित अफ़लातून , जनवरी 30, 2008
'हिन्द-युग्म' से जुड़े़ विजयी चिट्ठेकार द्वय को बधाई और 'अपने' शैलेष भारतवासी को शुभकामना ।
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित कुमुद अधिकारी , जनवरी 30, 2008
मोहिन्दर जी और रंजना जी को हार्दिक बधाई। हिन्द-युग्म को भी।
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित रवि , जनवरी 30, 2008
विजेताओं को हार्दिक बधाईयाँ.
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित मीनाक्षी , जनवरी 31, 2008
रंजना जी और मोहिन्दर जी को बहुत बहुत बधाई.
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
vijeaon ka badhaee-
Votes: +0
voting mein IP address ki wajah se vote cancel hone ki baat par ek baaat mein bata dun-mere internet connection ko cut kar ke jitnee baar bhi main connect karun har baar mujhe naya I P address milta hai.aur Main ne kayee bar kayee votes apne pasndida candidate ko sa re ga ma programme ke liye cheating kar ke vote kiya hai report abuse
vote down
vote up
kahane ka arth yah ki net voting ki vishvasniyta 10% hi hogi.
Votes: +0
reality show bhi udaharan hain na---- report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित अजित वडनेरकर , जनवरी 31, 2008
दोनों विजेताओं को हार्दिक बधाई। कृपया फिर से बवाल न मचाया जाए। पुरस्कार-सम्मान इसलिए नहीं होते है कि मिलने के बाद पाने वाला(चाहे कोई मांगने न गया हो)खुद को साँसत मे महसूस करे। कोई भी पुरस्कार सार्वजनिक मज़ाक के लिए नहीं दिया जाता। आयोजकों से निवेदन है कि सख्ती के साथ अनाम सुनाम की टिप्पणियां हटाएं। ये आपका मंच है। अपने मंच पर आप विजेताओं को इस तरह पुरस्कार के बाद रुसवा तो न होने दें।
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित लावण्या , जनवरी 31, 2008
मोहिन्दरजी एवं रंजनाजी को बहुत-बहुत बधाई!
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित हर्षवर्धन , जनवरी 31, 2008
मोहिंदरजी और रंजनाजी को बधाई। सचमुच ब्लॉग संसार बड़ा हो गया है। मैंने अभी तुरंत जाकर इन दोनों लोगों के ब्लॉग को भी देखा। अच्छे ब्लॉग हैं। रंजनाजी इमरोज-अमृता सीरीज जारी रखिए।
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित प्रेम पीयूष , जनवरी 31, 2008
सबसे पहले रंजनाजी और मोहिंदरजी को बधाई । उनका ब्लाग सही में अच्छा है ।
Votes: +0
पर आश्चर्य हुआ कुछ टिप्पणी देखकर, अनाम और सनाम जी की । सच कहें तो दुख हुआ । और मेरा दुख यह नहीं की उनकी टिप्पणी गलत है - दुख इस बात का है कि उन्होनें अपना नाम गुप्त रखा - अपनी पहचान गुप्त रखी । अगर अनाम , सनाम लोग अपना चेहरा छिपाये रखेंगे तो मुँह छिपे वोटरों पर प्रश्न क्यों करें ? अगर अनाम, सनाम के बदले बदनाम ( अपना नाम लिखने वाले) भी होना पड़े तो अपनी बात खुलकर कहिये । अपनी बात खुलकर कहना ही ब्लागिंग का मेरुदंड है । हाँ तो अब रही मेरी अपनी राय, मुझे पर्यवेक्षकों की निष्पक्षता पर कतई संदेह नहीं है - पर मुझे वोटिंग सिस्टम ( जिसमें वोट देने वाले - वोट लेने वाले ) की यह परिकल्पना सही नहीं लग रही है । इंटरनेट और एस एम एस वोटिंग से परे हटकर स्वर्ण कलम पुरस्कार देने के हमें दुसरे उपाय खोजने होगें । report abuse
vote down
vote up
some suggestions
Votes: +0
there should be no voting only nomination one nomination from one blogger only the blogger who is nominating should have a blog multiple blogs by one blogger will be treated as one blog at least 12 post should be there for the blog that is being nominated and the blog that is nominating which means one post per month no one can nominate their own blog minimum nominations to qualify should be 50 if there is a tie that is many blogs get more than 50 nominations then the prize should be shared a minimum qualifying creteria should be there report abuse
vote down
vote up
hello kavi mitro
Votes: +0
mein koi regular reader nahi hun but ranjna ji ko kaafi time se sunta aaya hun or vo nisandeh kaafi acha likhti hai mene unhe apna vote diya hai or aage bhi dunga vo bilkul jeet ki haqdaar hai. or jaha tak sawal hai jhoti vote ka to ye to galat hoga kyo ki ip adress ko aap baar baar nahi badal sakte hai or ha jeeta ta hamesha wahi hai jise sab pasand kate hai jo jeeta vo sinkader hi kehlata hai itna hi kehna chahunga bhut bhut badahi ho ranjna ji or or sath mein mohinder ji ko bhi aasha karta hun ke aage bhi aapki kalmo se kagajo par aapki kavitaye is treh chahti rahengi dhanyawad LOKESH KUMAR report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित mamta , फ़रवरी 01, 2008
विजेताओं को बधाई।
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित Sanjay Gulaqti Musafir , फ़रवरी 01, 2008
कहीं काम मेंव्यस्त रहा, इसलिए दो दिन बाद आज नेट खोला।
Votes: +0
दोनों विजेताओं को बधाई। तरकष की टीम को भी बधाई व शुभ्कामनाएँ। संजय गुलाटी मुसाफिर report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित Sanjay Gulaqti Musafir , फ़रवरी 01, 2008
अरे हाँ एक बात तो भूल गया। मुझे कुल 2 वोट मिले। एक तो मेरा था, दूसरा जिसने भी दिया, उसे दिल से धन्यवाद।
Votes: +0
report abuse
vote down
vote up
द्वारा प्रेषित दिवाकर मिश्र , फ़रवरी 16, 2008 रंजना जी और मोहिन्दर जी को स्वर्ण कलम जीतने की बधाई । इस आयोजन से मुझे कई अच्छे अच्छे ब्लॉगों से परिचय प्राप्त हुआ यह बहुत अच्छा लगा परन्तु परिणाम घोषित होने के बाद जो छींटाकशी हुई वह दुःखी करने वाली और अशोभनीय है । जिन्हें रंजना जी और मोहिन्दर जी के वोटों पर विश्वास नहीं होता, वे हिन्द युग्म के नियमित पाठक होकर देखें तो उन्हें समझ में आ जाएगा कि ये लोग ब्लॉगिंग समुदाय में वास्तव में कितने लोकप्रिय हैं । report abuse
vote down
vote up
|
|
मनोज