|
कम्प्यूटर हैक्स
|
|
रविवार , , 10 फ़रवरी |
| संजय दृष्टि |
 |
संजय बेंगाणी
|
|
|
गूगलाना यानी की गूगल पर खोजना, एक ऐसा अनिवार्य कर्म है जो नेट भ्रमण के दौरान हम में से सभी को आवश्यकतानुसार करना पड़ता है. कोई तस्वीर खोजनी हो या वस्तु झट 'गूगल' करते है. मगर मेरे मन में बहुत से सवाल है, गूगल और भी कुछ बता सकता है क्या? मसलन विमान की स्थिती क्या है? या सानिया मिर्जा का जन्म दिन कब है? या दिल्ली जा रहा हूँ, वहाँ का मौसम कैसा रहने वाला है? और तो और अभी फलाने देश में या शहर में कितने बजे होंगे? जी हाँ गोगलबाबा बहुत कुछ बताते हैं, पूछ कर तो देखें.
-
अगर आप जानना चाहते है की अभी पराये देश में रह रहे आपके ब्लॉगर साथी की घड़ी में कितने बजे होंगे तो गूगललाईये “what time is it in new delhi” अब यहाँ दिल्ली के स्थान पर कोई भी शहर लिख कर देखें गूगलबाबा जरूर बताएँगे.
-
और मौसम जानना हो तो “new delhi weather” पूछिये...
-
थोड़ा शरारत भरा भी पूछ सकते है, गूगलजी किसी “फैन” को निराश नहीं करेंगे, “height of aishwarya rai” या फिर “aishwarya rai birthday”.
-
अम्मा ये छोड़ो कुछ पढ़ाई लिखाई की बात करें तो गणित का सवाल पूछे, गूगलजी हल बता देंगे. बच्चे गूगल भक्त न बन जाये तो कहना. जैसे कि : (5+6)+(10-9)
-
गेलन में कितने लीटर होते है? या एक माइल में कितने किलोमीटर होते है? जानना है तो गूगलाईये “1 gallon in litre” या “1 mile in kilometer “
-
एक मुद्रा का मूल्य अन्य मुद्रा में जानना है, तो कुछ यूँ गूगलाईये, “5 usd in inr “ या “currency of india in us money”.
-
किसी विश्वविद्यालय के दाखिले सम्बन्धी खोज करनी हो तो? तो कुछ यूँ खोजिये,
“admission site:www.iimahd.ernet.in”
-
यह सब तो ठीक है, मगर मैं एक ब्लॉगर हूँ और जानना चाहता हूँ, मेरे चिट्ठे को कहाँ कहाँ कड़ीबध किया गया है? तो... अरे भाई गूगलजीवह भी बता सकते है. कुछ यूँ पूछिये, “link: www.tarakash.com”. तरकश के स्थान पर अपनी साइट का नाम लिख कर देखें.
-
और मेरी साइट के कितने पन्ने गूगल पर मौजूद है? इसे ऐसे जानें, “site:www.tarakash.com” तरकश के स्थान पर आपकी साइट का नाम डालें.
- क्या मैं विशेष प्रकार की फाइले भी गूगल पर खोज सकता हूँ, जैसे की PDF? जरूर खोज सकते है वह भी क्षेत्रवार. कुछ ऐसे, “India filetype:pdf”
- सास को लेने एयरपोर्ट जाना है तो, पहले गूगला लें, “9w322” यह विमान नम्बर है. अब आपको सास जिस विमान से आ रही है, उसका नम्बर तो पता ही होगा ना? :)
|
|
PEHLI MULAKAT MAI HI MAAJA AGAYA THANKS FOR INFORMATION