|
कम्प्यूटर हैक्स
|
|
रविवार , , 10 फ़रवरी |
| संजय दृष्टि |
 |
संजय बेंगाणी
|
|
रशियन फिल्म "ए किस इज ओफ द रिकॉर्ड (A Kiss is off the record)” के निर्माता अनातोली वोरोपोयेव भले ही लगातार इस बात से इनकार कर रहे हों लेकिन कई लोगों का मानना है कि उनकी फिल्म रशिया के राष्ट्र पति व्लादिमीर पुतिन की जिंदगी पर ही आधारित है. आखिर पुतिन के जीवन और फिल्म की कहानी मे बहुत समानता भी है.
यह बात अब सभी जानते हैं कि राष्ट्रपति पुतिन रशिया की जासूसी संस्था केजीबी के एजेंट थे. और उनका कैरियर एक ऐसे एजेंट का था जो काफी प्रतिभाशाली था. वे जर्मनी मे नियुक्त किए गए थे. उनकी अपनी प्रेमिका से मुलाकात लेनिनग्राद मे हुई थी. उनकी प्रेमिका एक दुर्घटना मे घायल हुई थी. उनके घर मे भयंकर आग लगी थी. और बेटियाँ बाल बाल बची थी. फिर वे लोग मॉस्को चले आए थे और वहीं से उनकी तकदीर बदलने वाली थी. जल्द ही व्लादीमिर पुतिन रशिया के राष्ट्रपति बनने वाले थे और उनकी प्रेमिका और अब पत्नी ल्युडिमिला रशिया की प्रथम महिला बनने वाली थी.
ऐसा ही कुछ इस रशियन फिल्म मे भी होता है. नायक केजीबी का ही एजेंट है और उसकी प्रेमिका भी फ्लाइट एटेंडेंट है. और आगे चलकर यह नायक राष्ट्रपति बनता है और अपनी प्रेमिका से शादी करता है. उनका जीवन संघर्षों की गाथा है.
लेकिन फिल्म के निर्माता इस बात से इंकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि हमारी फिल्म का चरित्र चित्रण किसी एक व्यक्ति पर आधारित ना होकर कई सारे लोगों के जीवन पर आधारित है.
वैसे फिल्म वेलेंटाइन दिवस पर रिलीज होगी और यह एक संयोग हो सकता है कि रूस में राष्ट्रपति चुनाव 2 मार्च को होने हैं, जिसमे पुतिन के विश्वासपात्र सहयोगी द्मित्री मेदवेदेव का जीतना तय माना जा रहा है.
खैर वजह जो भी हो, फिल्म ने काफी प्रचार हासिल कर लिया है. यह फिल्म थिएटर मे रिलीज नही होगी और मात्र डीवीडी पर उपलब्ध होगी.
|
|