|
एम एस वर्ल्ड की अति उपयोगी लघुपथ कुंजियाँ |
|
कम्प्यूटर हैक्स
|
|
गुरुवार , , 14 फ़रवरी |
| संजय दृष्टि |
 |
संजय बेंगाणी
|
|
लघुपथ कुंजी यानी की सोर्टकट-की काम करने की तीव्रता को बढ़ा देती है. अमूमन हम सब काम करते समय ऐसी कुंजियों का प्रयोग करते ही है. एम एस वर्ल्ड एक ऐसा शब्द संसाधक सॉफ्टवेर है जिसका उपयोग बहुतायत किया जाता है.
एम एस वर्ल्ड की कुछ एक लघुपथ कुजियाँ जैसे की Ctrl + B या Ctrl + I वगेरे से तो परिचित हैं ही मगर ये कुछ कम जानी पहचानी मगर अति उपयोगी “लघुपथ कुंजियाँ भी जान लें ये आपके काम करने की गति को निसंदेह बढ़ा देगी...
- चयनित अक्षरों को दोहरी “अण्डर लाइन” देने के लिए Ctrl + Shift + D का प्रयोग कर सकते है. चयनित अक्षरों का आकार एक “पोइंट” बढ़ाने के लिए Ctrl + ] तो, कम करने के लिए Ctrl + [ का उपयोग करें.
- चयनित सारे अक्षरों को “कैपिटल” करने के लिए Ctrl + Shift + A करें
- चयनित अक्षरों को सब-स्क्रिप्ट करने के लिए Ctrl + = वहीं सुपर स्क्रिप्ट के लिए Ctrl + +
- चयनित अक्षर को प्रतीक में बदलने के लिए Ctrl + Shift + Q दबाएं.
- चयनित पंक्तियों पर बुलेट स्टाइल को लागू करने के लिए Ctrl + Shift + L है.
- चयनित पंक्तियों के अक्षर बदलने के लिए Ctrl+Shift+F है.
- कोपिराइट का चिन्ह डालने के लिए Alt+Ctrl+C और पंजीकरण ट्रेडमार्क का चिन्ह डालने के लिए Alt+Ctrl+R का उपयोग किया जा सकता है.
यह तो हुई कुछ एक उपयोगी कुंजियाँ, आप एम एस वर्ल्ड की ऐसी ही बहुत सी उपयोगी लघुपथ कुंजियों की सूची यहाँ से उतार सकते है.
|
|