| स्टार प्लस लाएगा नया महाभारत |
| टेलीविज़न | |
| बुधवार , , 27 फ़रवरी | |
|
धार्मिक धारावाहिकों की दौड मे स्टार प्लस मे शामिल हो गया है. स्टार प्लस पर इस समय माँ दुर्गा नामक धार्मिक धारावाहिक तो चल ही रहा है. परंतु अब एक और भव्य धारावाहिक "महाभारत" शुरू करने की योजना बन चुकी है. यह महाभारत एकता कपूर द्वारा निर्मित नही है. इसका निर्माण बोबी बेदी की कम्पनी केलिडोस्कोप करेगी. स्टार प्लस पर आने वाला महाभारत बोबी बेदी की महाभारत सिरीज का एक भाग होगा. इस सिरीज मे महाभारत पर आधारित फिल्मे, कॉमिक बुक, कार्टुन फिल्मे आदि भी बनाई जाएगी. इस महाभारत का निर्देशन चाणक्य धारावाहिक बनाने वाले चन्द्रप्रकाश द्विवेदी करेंगे. स्टार प्लस पर जल्द ही शाहरूख खान का शो "क्या आप पाँचवी पास से तेज हैं" भी शुरू होने वाला है. स्टार प्लस हिन्दी मनोरंजन चैनलों के बीच बढ रही प्रतिस्पर्धा मे खुद को अव्वल बनाए रखने के लिए जद्दोजहद कर रहा है.
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|