|
फेसबुक मे एकाउंट मिटाने को लेकर हो रहा है विवाद |
|
इंटरनेट
|
|
शुक्रवार , , 29 फ़रवरी |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| कुछ समय पहले तक फेसबुक से एकाउंट मिटाया नही जा सकता था सिर्फ उसे निरस्त ही किया जा सकता था |
|
|
|
जहाँ से सोश्यल नेटवर्किंग साइट का जिक्र आता है उसमें फेसबुक और ओर्कुट भारत की सबसे लोकप्रिय साइटों मे से एक है. ओर्कुट भारत में फेसबुक से अधिक लोकप्रिय है लेकिन फेसबुक और मायस्पेस अमरीका मे अधिक लोकप्रिय है.
लेकिन इस प्रकार की सोश्यल नेटवर्किंग संजालों में एकाउंट खोलने के बाद यदि उसे समाप्त करना हो तो यह कार्य आसान नही समझा जाता है.
कुछ समय पहले फेसबुक से एकाउंट मिटाने का विवाद खूब चर्चा मे आया है. न्यू यॉर्क टाइम्स नामक अखबार में निपोन डैस नामक व्यक्ति का साक्षात्कार छपा जिसमें उन्होने अपनी व्यथा का जिक्र किया कि किस प्रकार फेसबुक मे एकाउंट खोलने के बाद उसे मिटाने के लिए उन्हे लम्बी जद्दोजहद करनी पडी.
कुछ समय पहले तक फेसबुक से एकाउंट मिटाया नही जा सकता था सिर्फ उसे निरस्त ही किया जा सकता था. यानि कि एक बार एकाउंट निरस्त कर देने के बाद आपके मित्र आपकी प्रोफाइल को देख तो नही सकते लेकिन आपकी सारी जानकारी फेसबुक के पास ही रहती थी. वहाँ से मिटती नही थी. निपोन डैस के साथ भी यही हुआ था लेकिन वे अपने एकाउंट को पुरी तरह से खत्म करना चाहते थे और उन्होने फेसबुक के उपर कानूनी कार्यवाही करने की धमकी देने के बाद उनका एकाउंट पुरी तरह से हटाया गया.
आज भी फेसबुक के उपर "मैं अपना एकाउंट कैसे मिटाऊँ" यह सवाल हजारों प्रयोक्ताओं के द्वारा पूछा जाता है.
हालाँकि अब फेसबुक ने एकाउंट मिटाने के लिए एक पन्ना बना दिया है, जहाँ प्रयोक्ता एक फॉर्म भरकर अपना एकाउंट मिटाने के लिए निवेदन कर सकते हैं.
इसका पता है : http://www.facebook.com/cs_forms/fshelp.php?page=9
|
|