newsite.jpg
भारत के राष्ट्रपति और 9000-9901 नम्बरों का संबंध!
रोचक तथ्य और जानकारी
मंगलवार , , 01 अप्रेल
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



india-president-saloon.jpg
अंत में मई 29,2003 को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम ने इन सलून का उपयोग बिहार मे 60 किलोमीटर की यात्रा करने मे किया था.
भारत के राष्ट्रपति रहने के लिए आलीशान राष्ट्रपति भवन के साथ साथ अपने उपयोग के लिए जो अन्य वैभवशाली वस्तुएँ मिलती हैं, उनमें राष्ट्र प्रमुख के विशेष वाहन शामिल हैं. भारत की वर्तमान राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पास घोडों की ऐतिहासिक बग्गी, मर्सिडीस बेंज़ 600, करीब 6 अन्य वैभवशाली कारें, बोइंग 747 विमान, एम आई 8 हेलिकाप्टर मौजूद हैं जो राष्ट्रपति की जरूरत के अनुसार उन्हे उनके गंतव्य स्थान तक पहुँचाते रहते हैं.

इसके अलावा राष्ट्रपति के पास एक अन्य खास वाहन भी होता है जिसकी सिरीज 9000-9001 है. यह है राष्ट्रपति का विशेष रेल सलून. 1956 में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपति के लिए 9000 और 9001 नम्बर के दो विशेष सलून बनवाए गए थे. जिससे राष्ट्रपति रेल द्वारा आरामदायक सफर कर सकें. इसके अलावा राष्ट्रपति के एक एंजिन भी आरक्षित होता था.

इन सलूनों का पहले पहल काफी उपयोग हुआ था, लेकिन बाद में जेट युग के आगमन के साथ ही भारत के राष्ट्रपतियों द्वारा इन रेल सलूनों का उपयोग बंद कर दिया गया. 1977 मे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी इसमे से एक सलून मे बैठ कर आन्ध्र प्रदेश गए थे. लेकिन उसके बाद के 26 वर्षों तक इन सलूनों को किसी भी राष्ट्रपति ने उपयोग नही किया, और ये सलून रेलवे यार्ड मे खडे रहे.

अंत में मई 29,2003 को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम ने इन सलून का उपयोग बिहार मे 60 किलोमीटर की यात्रा करने मे किया था. लेकिन उसके बाद फिर से ये सलून यार्ड मे खडे कर दिए गए हैं.





 

टिप्पणियाँ (2)add
...
द्वारा प्रेषित सृजन शिल्प , अप्रेल 02, 2008
कलाम साहब ने इन विशेष रेल सेलूनों का इस्तेमाल कई अन्य मौकों पर भी किया। खासकर, दिल्ली-देहरादून के दौरे वह अक्सर रेल से ही करते रहे।
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
sab pese ki maya he
द्वारा प्रेषित mahesh nagar , अक्टूबर 16, 2009
bharat me rastrpati kya har neta ki ye halat he rastrapati ko to ye sabhi suvidhaye ham log dete he magar netao ke paas to isse bhi jyada kai sari asi suvidhaye he jo ek aam admi kabhi soch bhi nahi sakta he,sab kale dhan ki maya he sahab.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें