|
म्यूज़िक कम्पनियाँ मायस्पेस के साथ कर रही हैं भागीदारी |
|
तकनीक
|
|
शनिवार , , 05 अप्रेल |
|
अमरीका की कई संगीत रिकोर्ड्स बेचने वाली कम्पनियाँ अब अपने घाटे से उबरने के लिए मायस्पेस नामक सोश्यल नेटवर्किंग संजाल से हाथ मिलाने जा रही हैं. मायस्पेस दूनिया की सबसे अधिक हीट्स प्राप्त करने वाली और सबसे बडी सोश्यल नेटवर्किंग संजाल है. पिछले कुछ दिनो से मायस्पेस अपने आपको फेसबुक नामक अन्य प्रसिद्ध सोश्यल नेटवर्किंग संजाल से अलग दिखाने के लिए संगीत आधारित विषयों पर अधिक जोर दे रहा है.
मायस्पेस की प्रयोक्ता मायस्पेस पर अपने गाने रख सकते हैं, तथा डाउनलोड की सुविधा दे सकते हैं. अब अमरीका की तीन बडी संगीत कम्पनियों सोनी बीएमजी, वार्नर ब्रदर्स म्यूज़िक ग्रुप और यूनिवर्सल म्यूज़िक ने मायस्पेस से हाथ मिला लिया है. अब मायस्पेस संगीत विभाग को मुख्य संजाल से अलग कर एक नए संजाल का रूप दे रहा है. इस नए संजाल ने इन संगीत कम्पनियों की भी भागीदारी होगी. इस संजाल पर प्रयोक्ताओं के गानों के अलावा इन कम्पनियों के अधिकार क्षेत्र के गाने मे रखे हुए होंगे, जिन्हे अमुक रकम चुका कर डाउनलोड किया जा सकेगा. इसके अलावा बहुत से गाने मुफ्त मे भी उपलब्ध होंगे.
|