Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

एक महिला द्वारा अपने मृत पति के वीर्य से संतान प्राप्ति की कोशिश
विश्व दर्पण
बुधवार , , 09 अप्रेल
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



dhanoolal.jpg
सार्जंट डायन की पत्नी नीशा ने उम्मीद नही छोडी ह
इराक में तैनात एक अमरीकी सैनिक अमरीका स्थित अपनी पत्नी से फोन पर कहता है कि उन्हे अब परिवार बढाने के बारे मे सोचना चाहिए और इस बातचीत के दूसरे ही दिन सैनिक की एक विस्फोट मे मृत्यु हो जाती है.

26 वर्षीय सार्जंट डायन डेरेन की 31 मार्च 2008 को बगदाद मे उस समय मौत हो गई जब उनके वाहन के ठीक सामने एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उडा लिया. उनकी पत्नी नीशा अपने पति की आखिरी ईच्छा को मूर्त रूप देना चाहती थी. इसलिए कोल्मबिया के न्यायालय मे अपील की कि उनके पति की लाश को डीप फ्रीज़ मे रखा जाए ताकि अमरीका लाने के बाद उनके शव से वीर्य को निकाला जा सके. न्यायाधीश ने उनकी बात को मान्य रखा.

अब उनके पति की लाश का पोस्टमॉर्टम कर उनके शरीर से वीर्य निकाला गया है तथा नीशा का साथ दे रहे चिकित्सक अब यह जाँच कर रहे हैं कि इस वीर्य के रोपण से संतानोत्पति हो सकती है या नहीं.

हालाँकि जानकारों का मानना है कि इसकी उम्मीद कम ही है. न्यू यॉर्क विश्वविद्यालय के डॉ. एंड्रयु मेकक्लोग का कहना है कि, यह असम्भव सा है. किसी भी पुरूष की मृत्यु के तीन घंटो बाद तक ही वीर्य अपनी मूल गतिविधि मे रह पाता है. एक अन्य चिकित्सक डॉ. ज्होन पार्क के अनुसार यदि लाश को अत्यंत ठंडी अवस्था मे भी रखा जाए तो भी 30 घंटे तक ही यह सम्भावना रहती है कि उसके शरीर से प्राप्त वीर्य से संतानोत्पति हो सके.

सार्जंट डायन की लाश मे वीर्य चार दिन बाद निकाला गया था, इसलिए अब यह चमत्कार ही माना जाएगा यदि उनके वीर्य से उनकी पत्नी को संतानोत्पति हो सके. लेकिन सार्जंट डायन की पत्नी नीशा ने उम्मीद नही छोडी है.








 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: