|
द सिम्पसन बच्चों के लिए बुरा, बेवॉच नहीं! |
|
विश्व दर्पण
|
|
गुरुवार , , 10 अप्रेल |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| संस्था के अनुसार इस धारावाहिक से बच्चों पर गलत प्रभाव पड रहा था |
|
|
वेनेज़ुएला की टीवी नियामक संस्था ने टेलेवन चैनल पर सुबह के समय प्रसारित हो रहे प्रसिद्ध अमरीकी कार्टून धारावाहिक द सिम्पसन पर प्रतिबंध लगा दिया. इस संस्था के अनुसार इस धारावाहिक से बच्चों पर गलत प्रभाव पड रहा था. द सिम्पसन एक अमरीकी परिवार पर आधारित कार्टुन शो है, जिसे स्पेनिश मे रूपांतरित कर प्रसारित किया जाता था.
टेलेवन की निर्माण कम्पनी कोनोटेल के मुताबिक द सिम्पसन को बंद करने का फैसला दर्शकों की मांग के बाद ही उठाया गया है. कम्पनी के प्रवक्ता के अनुसार वेनेजुएला के अभिभावक इस धारावाहिक से खुश नही थे.
अब इस धारावाहिक की जगह लैटिन अमरीकी धारावाहिक बेवॉच हवाई ने ले ली है. इस धारावाहिक में पामेला एंडरसन मुख्य भूमिका मे हैं. बेवॉच हवाई दूनिया भर मे प्रसिद्ध धारावाहिक है. इस धारावाहिक की वजह से पामेला एंडरसन एक सामान्य अभिनेत्री से घर घर मे पहचानी जाने वाली सुपर स्टार बन गई थी.
|
|