| शाहरूख की फिल्म से परेश रावल भी बाहर |
| बॉलिवुड की खबरी | |
| शुक्रवार , , 11 अप्रेल | |
|
शाहरूख खान की फिल्म बिल्लू बार्बर से पहले अमीषा पटेल और अब परेश रावल भी बाहर हो गए हैं. बिल्लू बार्बर मे इरफान खान की पत्नी के पात्र के लिए पहले अमीषा पटेल को लिया गया था, लेकिन शाहरूख खान ने निर्देशक प्रियदर्शन को कहा कि अमीषा ग्रामीण भूमिका के लिए उपयुक्त नही है. इसलिए अमीषा की जगह जूही चावला को लिया गया. अब खबर है कि परेश रावल ने भी इस फिल्म से किनारा कर लिया है, क्योंकि वे अपने पात्र के खुश नही थे. परेश रावल के अनुसार चूकि यह शाहरूख खान की फिल्म है इसलिए पूरा ध्यान शाहरूख के पात्र पर ही रहने वाला है और उनके लिए कुछ करने को नही है. अब परेश रावल की जगह मनोज जोशी को लिया गया है.
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|