| मुजफ्फर अली बनाएँगे नूरजहाँ-जहाँगीर |
| बॉलिवुड की खबरी | |
| शनिवार , , 12 अप्रेल | |
|
इसे जोधा अकबर की भव्य सफलता का असर भी कहा जा सकता है. पुराने जमाने के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मुजफ्फर अली अब एक पीरियड फिल्म नूरजहाँ - जहाँगीर बनाने वाले हैं. किसी समय मुजफ्फर अली ने उमराव जान जैसी हिट फिल्म बनाई थी. लेकिन उसके बाद सालों तक उन्होने कोई अन्य फिल्म नही बनाई. मुजफ्फर अली इन दिनों पाकिस्तान मे अपनी फिल्म की लोकेशन के लिए घूम रहे थे. खबर है कि नूरजहाँ के पात्र के लिए उन्होने पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री इमान अली को अनुबंधित किया है. पाकिस्तानी फिल्म उद्योग भी उनकी इस पहल से खुश है. इन दिनो भारतीय फिल्म पाकिस्तान मे रिलीज हो पा रही हैं, और इससे पाकिस्तान फिल्म उद्योग को फायदा पहुँच रहा है.
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|