| उर्मिला बनेंगी रियलिटी शो की होस्ट |
| टेलीविज़न | |
| सोमवार , , 14 अप्रेल | |
उर्मिला मार्तोंडकर को बुद्धू बक्सा प्रिय होता जा रहा है. उर्मिला पहले सहारा वन के एक रियलिटी शो को जज करने वाली थी, लेकिन वह शो कभी प्रदर्शित ही नही हुआ. उसके बाद उर्मिला सोनी के रियलिटी शो झलक दिखला जा की जज बनकर आई. और अब वे जज की कुर्सी छोडकर एक रियलिटी शो को होस्ट करने वाली हैं. सोनी टीवी पर ही जल्द ही शुरू होने वाले 'वार परिवार" नामक रियलिटी शो के लिए उर्मिला को बतौर होस्ट लेने की बात चल रही है. उर्मिला को रियलिटी शो पसंद हैं लेकिन वे कभी चैट शो मे हिस्सा नही लेती. उन्होने "रेन्देवु वे सीमी गरेवाल" मे हिस्सा लेने से मना कर दिया था. वे ही एक मात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जो "कॉफी विथ करण' मे दिखाई नही दी थी.
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|