| टाइम की "प्रभावित करने वाले लोग" सूचि मे बिलावल भुट्टो बुश से भी आगे |
| विश्व दर्पण | |
| मंगलवार , , 15 अप्रेल | |
टाइम पत्रिका के वार्षिक सर्वेक्षण "दूनिया के सबसे अधिक प्रभावित करने वाले व्यक्ति' की सूचि में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और बेनज़ीर भुट्टो के पुत्र बिलावल भुट्टो 20 वें स्थान पर रहे. अमरीका के राष्ट्रपति ज्योर्ज बुश और यहाँ तक कि लगातार प्रसिद्धि बटोर रहे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बराक ओबामा भी उनसे काफी पीछे हैं. बिलावल भुट्टो ने कुल 7875 मत प्राप्त किए हैं और वे 20वें स्थान पर हैं. इस लिस्ट में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और प्रधान मंत्री यूसुफ़ रजा गिलानी, सेना अध्यक्ष परवेज कयानी तथा तालेबान कमांडर बेरूल्ला मशूद को भी स्थान मिला है. इस सूचि में कॉंग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को भी स्थान मिला है.
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|