| अभय देओल चलेंगे चाचा की राह पर |
| बॉलिवुड की खबरी | |
| शुक्रवार , , 18 अप्रेल | |
|
यूटीवी मोशन पिक्चर्स की फिल्म "ओये लकी, लकी ओये" मे अभय देओल एक ठग की भूमिका मे नजर आएँगे. उनका किरदार पुरानी हीट फिल्म शालिमार में धर्मेन्द्र के पात्र से मिलता जुलता है , इसलिए फिल्म के निर्देशक दिबाकर बेनर्जी धर्मेन्द्र के पास उनके रोल के बारे मे पूछने पहुँचे. दिबाकर बेनर्जी इससे पहले खोसला का घोसला नामक फिल्म बना चुके हैं. अब वे यूटीवी मोशन पिक्चर्स के लिए ओये लकी, लकी ओये नामक फिल्म बना रहे हैं. बताया गया है कि धर्मेन्द्र ने निर्देशक को ना सिर्फ अपने रोल के बारे मे महत्वपूर्ण बाते बताई, बल्कि यह भी बताया कि अभय देओल किस तरह के कपडे पहने और किस तरह का अभिनय करे. अब देखना यह है कि अभय देओल अपने चाचा की विरासत को कितनी अच्छी तरह से आगे बढा पाते हैं!
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|