newsite.jpg
चाँद की धरती पर फूल उगाना सम्भव
विज्ञान
शुक्रवार , , 18 अप्रेल
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



moon-surface-flower.jpg
इन वैज्ञानिकों ने यह साबित कर दिया कि चाँद की सतह पर भी फूल उगाए जा सकते हैं.
यूरोपियन स्पेश एजेंसी के वैज्ञानिकों ने उस समय एक उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की, जब उन्होने चाँद की सतह से मिलती जुलती जमीन पर मेरीगोल्ड प्रजाति के फूल उगाने मे सफलता प्राप्त की.

इन वैज्ञानिकों ने यह साबित कर दिया कि चाँद की सतह पर भी फूल उगाए जा सकते हैं. शुरूआती दौर मे उनका प्रोजेक्ट असफल रहा था. जब पहली बार फूलों के बीज रोपे गए तो उन्होने विकास के कोई संकेत नही दिखाए. बाद में पोधे रोपने पर वे भी मुरझा गए.

लेकिन बाद में वैज्ञानिकों ने कुछ खास प्रकार के बेक्टीरिया मिट्टी मे मिलाए. ये बेक्टीरिया अंदरूनी सतह से पोटेशियम खीच कर बाहर लाने मे सक्षम थे. इस प्रकार पौधों को अपने विकास के लिए जरूरी पोटेशियम उपलब्ध हो गया और उनका विकास होने लगा.

वैज्ञानिकों का अगला लक्ष्य अब बिना बेक्टीरिया और धरती की मिट्टी मिलाए, चाँद की सतह पर पौधे उगाना है. लेकिन उससे पहले वैज्ञानिक चाँद की धरती पर प्रयोग करना चाहते हैं. यह प्रयोग बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यदि यह सफल हो जाता है कि हमे पता चल पाएगा कि चाँद पर जीवन सम्भव है या नहीं. और भविष्य मे मानव बस्ती चाँद पर बसाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कडी साबित हो सकती है.






 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें