| राम और लक्ष्मण बनाएँगे टीवी धारावाहिक |
| टेलीविज़न | |
| बुधवार , , 23 अप्रेल | |
|
20 साल पहले टीवी पर आए सबसे हीट धारावाहिक रामायण में राम और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अरूण गोविल और सुनील लाहिरी अब एक धारावाहिक बनाने जा रहे हैं. हेप्पी होम नामक यह धारावाहिक जल्द ही दूरदर्शन पर प्रदर्शित होगा. इस बारे में सुनील लाहिरी ने बताया कि अरूण गोविल और उनके बीच गहरी दोस्ती है. उनके संबंध रामायण समाप्त होने के बाद भी मधुर रहे थे. एक दिन उन्हे एक धारावाहिक बनाने का विचार आया और यह बात उन्होने अरूण गोविल के समक्ष रखी. अरूण को भी यह विचार पसंद आया और उन्होने प्रसार भारती मे अपने सुत्रों से बात की और अब यह धारावाहिक डीडी के प्राइम टाइम पर प्रदर्शित होगा.
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|