| चन्द्रप्रकाश द्वेदी "महाभारत' प्रोजेक्ट से अलग हुए |
| टेलीविज़न | |
| गुरुवार , , 24 अप्रेल | |
|
चाणक्य धारावाहिक और पिंजर जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक चन्द्रप्रकाश द्वेदी बॉबी बेदी द्वारा स्टार प्लस के लिए बनाए जाने वाले मेगा धारावाहिक महाभारत से अलग हो गए हैं. इसकी वजह यह बताई गई है कि चैनल और निर्माता इस धारावाहिक को एकता कपूर के महाभारत से पहले शुरू करना चाहते हैं और इस वजह से गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है जो चन्द्रप्रकाश द्वेदी को मंजूर नही है. चन्द्रप्रकाश द्वेदी ने बताया कि उन्होने निर्माता को सूचित कर दिया है कि उन्हे इस प्रोजेक्ट से अलग कर दिया जाए क्योंकि वे इतना तनाव सहने की स्थिति मे नही है. पहले यह धारावाहिक जनवरी 2009 तक शुरू होना था. लेकिन अब निर्माता इसे जल्द से जल्द शुरू करना चाहते हैं और इस वजह से तनाव काफी बढ गया है.
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|