| एक बैंकर जिसने फर्नीचर बनाने के लिए 63 लाख की नौकरी छोड दी |
| विश्व दर्पण | |
| शनिवार , , 26 अप्रेल | |
|
यदि आपको लकडी की एलर्जी हो तो यह आपके लिए चिंतित होने की बात शायद ना भी हो लेकिन लंदन के डेन हिल के लिए तो यह बुरे सपने से अधिक कुछ नही था. डेन हिल का सपना था कि वे डिजायनर फर्नीचर बनाकर बेचें और अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होने युबीएस बैंक की 63 लाख सालाना की नौकरी छोड दी और अपने गाँव जाकर डिजायनर फर्नीचर बनाने लगे. उनके मित्रों को डेन की यह सोच बेवकूफी भरी लगी और उन्होने उसे चेताया कि वह गलत कर रहा है. लेकिन डेन अपने सपने को पूरा करने के लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार थे. लेकिन उस समय उनके पैरों तले जमीन खिसक गई जब एक दिन लकडी काटते समय उनके हाथों मे भयंकर खुजली होने लगी और चेहरा लाल हो गया. डॉक्टरों ने बताया कि उन्हे लकडी से एलर्जी है और उन्हे लकडी से दूर रहना चाहिए. कोई अन्य इंसान शायद इस बात से टूट सकता था लेकिन डेन ने इस चुनौती को स्विकार किया. उन्होने अपने सपने को अधुरा नही छोडा है. अब वे हाथों मे ग्लोव पहन कर लकडी काटते हैं और चेहरे को मास्क से ढककर रखते हैं लेकिन उनका डिजायनर फर्नीचर बनाने का कार्य जारी है. जहाँ चाह वहाँ राह.
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|