| गर्मी में दस कदम चलने से सलमान ने किया मना |
| टेलीविज़न | |
| सोमवार , , 28 अप्रेल | |
|
सलमान खान इस समय अपने गेम शो दस कदम के शूटिंग मे व्यस्त हैं. लेकिन इस शो से उनको एक परेशानी थी. वास्तव इस शो के निर्माताओं ने शूटिंग के लिए फिल्म सिटी मे एक भव्य सेट बनाया. अब सलमान को रोज शूटिंग करने के लिए फिल्म सिटी तक जाना था. लेकिन सलमान खान के घर से फिल्म सिटी दूर पडती है और इस गर्मी मे सलमान उतनी दूर जाना नही चाहते थे. तो सलमान खान ने शो के निर्माताओं से कहा कि वे फिल्म सिटी की बजाय महबूब स्टूडियो मे सेट लगवाए. जाहिर है निर्माताओं को उनकी बात माननी ही थी. और अब सलमान खान दस कदम नामक शो की शूटिंग के लिए महबूब स्टूडियो जाते हैं जो उनके घर के पास ही है.
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|