|
कुछ कीडों के लिए पौधें होते हैं हरे टेलिफोन |
|
पर्यावरण
|
|
सोमवार , , 28 अप्रेल |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| जमीन पर रेंगने वाले कीडे पौधों के उपर चढने के बाद रासायनिक प्रक्रिया द्वारा पत्तों के माध्यम से संकेत भेजते हैं |
|
|
कीडे, मकोडों एवं शाकाहारी पशुओं के लिए पौधे सिर्फ आहार का जरिया ना होकर और भी बहुत कुछ हो सकते हैं. एक नई शोध से पता चला है कि कुछ कीडों के लिए पौधे संचार का माध्यम भी बनते हैं और इन पौधों पर पहले से मौजूद कीडे पौधे की नीचे से उपर आने का प्रयास कर रहे कीडों तक संदेश पहुँचाने के लिए इन पौधों का उपयोग करते हैं. इस तरह से पौधे उनके लिए टेलिफोन का कार्य करता है.
जमीन पर रेंगने वाले कीडे पौधों के उपर चढने के बाद रासायनिक प्रक्रिया द्वारा पत्तों के माध्यम से संकेत भेजते हैं, जिससे जमीन पर रेंग रहे उसी नस्ल के अन्य कीडों को पता चल जाता है कि वह पौधो पहले से ही किसी का घर बन चुका है और उन्हे उससे दूर रहना चाहिए.
डच वैज्ञानिकों द्वारा की गई इस शोध से पता चला है कि कीडे इस प्रकार के संकेत इसलिए भेजते हैं ताकि अनवांछित लडाई को टाला जा सके. सबसे आश्चर्यजनक बात यह पता चली है कि इस हरे टेलिफोन से ये कीडे ना केवल अपने कुल के कीडो बल्कि अन्य नस्ल के कीडो से भी बात कर लेते हैं और उनके साथ संधि अथवा युद्ध की चेतावनी प्रेषित करते हैं.
प्रकृति की रचना हमारी सोच से कहीं अधिक विकसित और फलीफुली है, यह इस शोध से पता चलता है.
|
|