| टीवी पर माता वैष्णोदेवी धारावाहिक की कतारें |
| टेलीविज़न | |
| बुधवार , , 30 अप्रेल | |
|
एनडीटीवी इमैजिन के धारावाहिक रामायण की सफलता ने टीवी पर धार्मिक धारावाहिकों के दौर को वापस ला दिया है. अब अमूमन हर टीवी चैनल नए और पुराने धार्मिक धारावाहिक दिखा रहा है. इस बीच दूसरे नए चैनल 9एक्स पर धीरज कुमार के क्रिएटीव आई का धारावाहिक जय माँ वैष्णोदेवी शुरू हो चुका है. इस बीच खबर है कि वैष्णोदेवी पर ही दो और धारावाहिक बन रहे हैं. इसमे से एक माता की चौकी जल्द ही एक दूसरे चैनल पर प्रसारित होने वाला है. वहीं एक दूसरे हिन्दी चैनल जो अभी तक शुरू नही हुआ है, पर भी वैष्णोदेवी पर धारावाहिक प्रसारित होगा. इस समय हालत यह है कि हर कोई धार्मिक धारावाहिक बनाना चाहता है लेकिन इस बाढ मे एक ही भगवान पर दो दो तीन तीन धारावाहिक बनने लगे हैं. एकता कपूर और बॉबी बेदी के दो दो महाभारत जल्द ही टीवी पर प्रसारित होंगे.
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|