| रजनीकांत और शाहरुख खान के बीच टक्कर |
| बॉलिवुड की खबरी | |
| शनिवार , , 03 मई | |
|
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बीच एक टकराव होने जा रहा है. नहीं, दोनों किसी शाब्दिक युद्ध मे नही फँसे हैं. ना ही एक दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं. वास्तव मे बात यह है कि दोनों ही अभिनेता ऐसी फिल्म बना रहे हैं जिसकी कहानी एक जैसी है. शाहरुख़ खान मलयालम सुपरहिट कथा पेनुयम्बोल पर से हिन्दी फिल्म बिल्लू बार्बर बना रहे हैं. इस फिल्म पर से रजनीकांत तमिल में कुशेलन बना रहे हैं. कुशेलन की शूटिंग इस समय हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी मे जोरशोर से चल रही है. खबर है कि रजनीकांत अपनी तमिल फिल्म को 15 अगस्त को रिलीज करना चाहते हैं. कुछ इसी समय शाहरूख भी अपनी फिल्म को रिलीज करेंगे. हो सका तो उनकी फिल्म भी 15 अगस्त को ही रिलीज होगी. ऐसा इसलिए भी जरूरी है ताकि रजनीकांत की फिल्म के हिन्दी संस्करण के आने से पहले अपनी फिल्म रिलीज की जा सके. इस प्रकार से रजनीकांत और शाहरूख खान के बीच एक अघोषित युद्ध सा छिड गया है.
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|