| सब टीवी पर नया शो क्रेज़ी किया रे |
| टेलीविज़न | |
| गुरुवार , , 08 मई | |
|
नए हिन्दी चैनलों के आने सोनी टीवी के दूसरे हिन्दी चैनल सब टीवी की रेटिंग मे भारी गिरावट आई है. इस समय चैनल के पास कोई भी ऐसा धारावाहिक नही है जिसे फ्लैगशिप कहा जा सके. अब सब टीवी एक अनोखा संगीत आधारित रियलिटी शो शुरू करने जा रहा है. इस शो का संचालन परिज़ात ज़ोरबियान करेंगी. इस शो में प्रतियोगियों को प्रसिद्ध हिन्दी फिल्मी गानों को अपने तरीके से सम्पादित कर पेश करना होगा. पहले दौर में प्रतियोगियों को किसी एक गाने को किसी दूसरे गाने की धुन पर गाना होगा. दूसरे दौर में उन्हे हिन्दी गाने को किसी अन्य भाषा मे गाना होगा और तीसरे दौर में उन्हे किसी गाने की धुन पर अपने बोल लिखने होंगे. इस शो में कुल 8 प्रतियोगी भाग लेंगे.
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|