Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

हैकर्स की वजह से लोगों को हुई शारीरिक क्षति
विश्व दर्पण
शनिवार , , 10 मई
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



epilepsy-man.jpg
इस वेबसाइट पर नियमित रूप से आने वाले लोगों को माइग्रेशन और क्षणिक अंधेपन की शिकायत हो गई
कम्प्यूटर हैकर्स की वजह से लोगों को व्यापारिक क्षति तो होती है, लेकिन शारीरिक क्षति होने की कोई सम्भावना नहीं रही है. वेब दूनिया मे सक्रिय लाखों हैकर्स वेब साइटों और सर्वरों को हैक कर लोगों को आर्थिक और मानसिक क्षति पहुँचाते रहे हैं. लेकिन एक नए मामलें में उनके द्वारा लोगों को शारीरिक क्षति पहुँचाने की बात भी सामने आई है.

पिछले दिनों कुछ हैकर्स ने एपीलेप्सी फाउंडेशन की वेबसाइट epilepsyfoundation.org के कुछ भागों को हैक कर अपना कब्जा जमा लिया था. और वहाँ एनिमेटेड जीफ फाइलें और चमकदार तस्वीरें लगा दी थी. इससे इस वेबसाइट पर नियमित रूप से आने वाले लोगों को माइग्रेशन और क्षणिक अंधेपन की शिकायत हो गई. वास्तव में इस वेबसाइट पर नियमित रूप से आने वाले लोग एपीलेप्सी (मिरगी) रोग से शिकार होते हैं, जो चमकदार रंगो और तेजी से बदलते दृश्यों को देखकर विचलित हो सकते हैं और उन्हे अंधेपन और बेहोशी की शिकायत भी हो सकती है.

विशेषज्ञों की राय है कि कुछ शैतान प्रवृति के लोग अन्य लोगों को मानसिक कष्ट पहुँचाकर आनंद प्राप्त करते हैं और अब इस तरह की संवेदनशील वेबसाइटों को अपनी सुरक्षा प्रणाली पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. विशेषकर उन वेबसाइटों को जो अपने प्रयोक्ताओं को फोरम और ब्लॉग लिखने की सुविधा प्रदान करती है.





 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: