Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

तनाव बढाता है बच्चों में मधुमेह होने की सम्भावना
स्वास्थ्य
गुरुवार , , 15 मई
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



child-insuline.jpg
लगातार तनाव और फास्ट फूड का बढ रहा चलन बच्चों मे मधुमेह रोग होने की सम्भावना को बढा रहा है.
भारत में बच्चों मे मधुमेह होने की दर बढ रही है. तेजी से हो रहे शहरीकरण और बढ रही प्रतिस्पर्धा भी इसके लिए जिम्मेदार है. लगातार तनाव और फास्ट फूड का बढ रहा चलन बच्चों मे मधुमेह रोग होने की सम्भावना को बढा रहा है.

आज के अभिभावक अपने बच्चों को हर हाल में सफल होते हुए देखना चाहते हैं. पढाई में हमेशा अव्वल दर्जे से पास होने की उम्मीद लगाकर बैठे अभिभावक अपने बच्चों से उनकी क्षमता से अधिक परिश्रम करवाते हैं. इसके अलावा हर कोई अपनी संतान को सचिन तेन्दुलकर बनाने की ख्वाईश रखता है और खेलों के प्रशिक्षण के दौरान बच्चों से तनतोड मेहनत करवाता है.

इससे बच्चों मे तनाव बढ रहा है. जिससे मधुमेह होने की सम्भावना भी बढ रही है. इसके अलावा तेजी से हो रहे शहरीकरण से देश के सामाजिक जीवन मे भी फेरबदल आ रहे हैं. बच्चे सात्विक भोजन की बजाय फास्ट फूड की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. और इससे मधुमेह की सम्भावना बढ जाती है.

पिछले कुछ दिनों से मधुमेह की इंसुलीन की बिक्री मे तेजी आई है और इस रोग के अधिकतर नए मरीज कम उम्र के बच्चे हैं. यह स्थिति चिंताजनक है.





 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: