|
मोबाइल फोन का इस्तेमाल नवजात शिशु को पहुँचा सकता है नुकसान |
|
स्वास्थ्य
|
|
सोमवार , , 19 मई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| जिन बच्चों की माँओं ने अपने गर्भ के दौरान मोबाइल फोन का अधिक प्रयोग
किया था उनके बच्चों में चिडचिडापन और अन्य मानसिक बीमारियाँ हो गई थी. |
|
|
एक शोध के दौरान पता चला है कि यदि कोई गर्भवती महिला मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल करती है तो उसकी होने वाली संतान में भावनात्मक और स्वभाव से संबंधित समस्याएँ हो सकती है. अमरीका की केलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय और डेनमार्क के एक संस्थान के अपनी शोध के दौरान पता लगाया कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल नवजात शिशु के लिए घातक हो सकता है.
इस सर्वेक्षण के दौरान 13000 बच्चों का अध्ययन किया गया पता लगाया गया कि जिन बच्चों की माँओं ने अपने गर्भ के दौरान मोबाइल फोन का अधिक प्रयोग किया था उनके बच्चों में चिडचिडापन और अन्य मानसिक बीमारियाँ हो गई थी.
इस संस्थान ने चेतावनी जारी कि है कि गर्भ के दौरान माँ द्वारा और जन्म के बाद बच्चों द्वारा मोबाइल का प्रयोग हितावह नही हैं. विशेषज्ञों का अनुमान है कि सात साल से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल प्रयोग नहीं करना चाहिए.
|
|