newsite.jpg
मलेरिया से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता शरीर के खिलाफ ही लडती है
स्वास्थ्य
शनिवार , , 24 मई
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



child-maleria.jpg
रक्त सेम्पलों का लेबोरेटरी मे अध्ययन करने से पता चला कि उनमें श्वेत कणों का आकार प्रकार बदला हुआ था. और वहाँ मलेरिया के किटाणुँओं की मौजूदगी थी.
नई दवाईयों और बढ रही रोगप्रतिरोधक क्षमता की वजह से आज मलेरिया रोग जानलेवा नही रह गया है. लेकिन एक नई खोज ने दुनिया भर के चिकित्सकों को चौंका दिया है. अमरीकी और नाइजीरियन वैज्ञानिकों के एक दल ने पता लगाया है कि मलेरिया के कीटाणु, बच्चों के शरीर में मौजूद रोगप्रतिरोधक सिस्टम को बिगाड देता है और उसे स्वयं शरीर के डीएनए पर आक्रमण करने को उकसाता है.

इन वैज्ञानिकों ने नाइजीरिया के 21 बच्चों के रक्त के सैम्पल लिए जो फाल्सीपारम मलेरिया अर्थात जहरी मलेरिया से ग्रसित थे. इन रक्त सेम्पलों का लेबोरेटरी मे अध्ययन करने से पता चला कि उनमें श्वेत कणों का आकार प्रकार बदला हुआ था. और वहाँ मलेरिया के किटाणुँओं की मौजूदगी थी.

अधिक जाँच करने पर यह भी पता चला कि रक्त कणों में डीएनए की प्रतिकृतियाँ बन रही थी और रोगप्रतिरोधक कणों की संख्या मे भी वृद्धि हो रही थी. इसके बाद चिकित्सकों ने यह अनुमान लगाया कि शरीर के डीएनए रोगप्रतिरोधक कणों को खुद शरीर पर ही आक्रमण करने को बढावा दे रहे थे. बच्चों के लिए यह स्थिति घातक सिद्ध हो सकती है. अफ्रीका के देशों मे आज भी हजारों बच्चे मलेरिया के रोग से मारे जा रहे हैं. नई विकसित दवाईयाँ भी उन्हे बचा नही पा रही.




 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें