| मंगल पर उतरा धरती का यान फीनिक्स |
| विज्ञान | |
| सोमवार , , 26 मई | |
पिछले साल चार अगस्त को फ़्लोरिडा के केप केनेवरल अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा गया अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का यान फ़ीनिक्स दस महीने की लंबी यात्रा करने के बाद मंगल ग्रह के उत्तरी हिस्से पर उतरा है. इस यान का मुख्य कार्य होगा मंगल पर जीवन की सम्भावनाओं को तलाशना.वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल ग्रह पर बर्फ़ देखी गई है और यहाँ जीवन हो सकता है. फिनिक्स वैज्ञानिकों की सोच को वास्तविकता से परखेगा. फ़ीनिक्स पर एक रोबोटनुमा भुजा भी लगी हुई है जो मंगल की सतह पर खुदाई भी करेगी. ये भुजा सतह के नीचे मौजूद बर्फ़ या पानी की खोज करेगी. फ़ीनिक्स ये मिट्टी और पानी के कुछ नमूने वैज्ञानिक शोध के लिए पृथ्वी पर लेकर आएगा। नासा के वैज्ञानिकों डेविड केटलिंग के अनुसार अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है तो फ़ीनिक्स मंगल पर अपना तीन महीने का मिशन शुरू करेगा.
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|