newsite.jpg
जल्द ही रोबोट बनाएँगे अपराधियों के स्केच
विज्ञान
बुधवार , , 28 मई
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



jaipur-blast.jpg
जयपुर धमाकों के बाद पुलिस ने जितने आनन फानन में सम्भावित अपराधियों के स्केच जारी किए थे, उतनी ही तेजी से उन्हे वापस भी ले लिया था.
जयपुर धमाकों के बाद पुलिस ने जितने आनन फानन में सम्भावित अपराधियों के स्केच जारी किए थे, उतनी ही तेजी से उन्हे वापस भी ले लिया था. अब खबर है कि अपराधियों के नए स्केच जारी किए जाएँगे, क्योंकि पहले वाले स्केच त्रुटिपूर्ण थे.

लेकिन जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है. इलाहाबाद आईआईटी के इंजीनियर ऐसी रोबोटिक मशीन बना रहे हैं जो अपराधियों के स्केच बनाएगी. यह मशीन प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दिए गए विवरण को दर्ज करने के बाद आँकडों का अध्ययन करेगी और फिर उस हिसाब से स्केच बनाएगी.

आइआइटी इलाहाबाद के निदेशक एम.डी. तिवारी के अनुसार, यह मशीन आँकड़ों का अध्ययन करने और फिर उससे संबंधित मानव चेहरे बनाने में सक्षम होगी. यही नहीं इस मशीन में इन चेहरों का स्टोरेज भी होता रहेगा. जिससे भविष्य में अपराधियों के चेहरों का वर्गीकरण किया जा सके.

यह मशीन ना केवल तेजी से काम करेगी बल्कि इसमें गलती की सम्भावना भी बहुत कम होगी. इससे जयपुर मामले में हुई गलती दोहराने से बचा जा सकेगा.




 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें