newsite.jpg
जा रहा है जमाना निश्चित ऑफिस टाइमटेबल का
समाज
रविवार , , 01 जून
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



office-in-ho-eme.jpg
अमरीका की ऑफिसों में निश्चित कार्यसमय का सिस्टम बदल रहा है.
सुबह 6 बजे उठना, अखबार पढना, नहाना और ठीक 8 बजे ऑफिस के लिए निकलना, 9 बजे ऑफिस पहुँचना, शाम को 5 बजे घर के लिए निकलना. यह सब कुछ सालों बाद दकियानूसी विचार लग सकते हैं. जमाना तेजी से बदल रहा है और उसके साथ ही लोगों की जीवन शैली भी बदल रही है.

अमरीका की ऑफिसों में निश्चित कार्यसमय का सिस्टम बदल रहा है. वह जमाना जा रहा है जब एक कर्मचारी को एक निर्धारित समय तक ऑफिस में बैठना ही होता था, चाहे कोई काम हो या ना हो. लेकिन अब ऐसा नहीं है. अब कोई कर्मचारी नहीं है, बल्कि सब अपने आप में मुखिया हैं.

अमरीकी उद्योगजगत में ROWE यानि कि Result Only Work Environment का चलन बढता जा रहा है. इस पद्धति में ऑफिस के कर्मचारियों को एक निश्चित काम दिया जाता है जिसे उन्हे एक पूर्व निर्धारित समय में खत्म करना होता है. अब वे उस कार्य को अपने पसंद के समय पूरा करने को स्वतंत्र हो हैं. वे चाहें तो ऑफिस आएँ, चाहे तो ना आएँ. फिर वे चाहे अपने कार्य को रसोई में खाना बनाते समय पूरा करें अथवा रात को बच्चों के सोने के बाद पूरा करें अथवा किसी बीच पर छुट्टियाँ बिताते हुए बीच के खाली समय में पूरा करें.

इस पद्धति में एक ही बात मायने रखती है और वह है नतीजा अथवा परिणाम. किसी भी दिए गए कार्य को तयशुदा समय में पूरा करना होता है, यानि कि निश्चित समय में परिणाम आ जाना चाहिए. यह महत्वपूर्ण नही है कि परिणाम कैसे आता है. अमरीका की एक कम्पनी बेस्ट बाय के 4000 कर्मचारी इस पद्धति से काम करते हैं, और इस कम्पनी का उत्पाद 40% बढ गया है.

यह सही है कि कई ऐसे काम भी होते हैं, जिन्हे इस पद्धति से पूरा नही किया जा सकता लेकिन फिर भी अधिसंख्य ऑफिस से संबंधित कार्य इस पद्धति से किए जा सकते हैं और भारतीय कम्पनियाँ भी अब इस पद्धति को अपनाने लगी हैं.




 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें



हमारे साथ

इस समय 10 अतिथि ऑनलाइन है